Girl Live on Facebook Viral Video: सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर के लिए नई पीढ़ी पागल हो गई है। रील्स बनाने और सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के लिए लोग ना जाने क्या क्या करते हैं। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की मॉडर्न कपड़े पहनकर सोशल मीडिया पर लाइव कर रही थी। इसी दौरान उसके मां-बाप आ गए और फिर जो हुआ, शायद ही लड़की ने इसकी कल्पना की हो।
लाइव स्ट्रीमिंग करता देख भड़क गया पिता?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की मॉडर्न कपड़े पहकर सोशल मीडिया पर लाइव कर रही है, बड़ी संख्या में लोग उसे देख रहे हैं और कमेंट्स कर रहे हैं। इसी दौरान लड़की के मां-बाप आ गए। लाइव स्ट्रीमिंग करता देख बेटी के पिता भड़क गए और उन्होंने लड़की को पीटना शुरू कर दिया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि पिता की मार खाने के बाद लड़की चिल्ला रही है और बचने की कोशिश कर रही है। वहीं जब यह मारपीट हो रही थी, इसे सोशल मीडिया पर तमाम यूजर देख रहे थे। किसी ने यह वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। यह घटना कहां की है, वीडियो में दिखाई दे रहे लोग कहां के हैं, ये साफ नहीं हो पाया है।
देखिए वीडियो
https://twitter.com/AzzatAlsaalem/status/1754623809796096318
हालांकि वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों के पहनावे को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये लोग मुस्लिम परिवार से ताल्लुख रखते हैं। वीडियो शेयर कर दावा किया गया है कि हिजाब, नकाब ना पहनने और मॉडर्न कपड़े पहनने की वजह से यह कलेश हुआ। हालांकि हम इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर तमाम लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने लिखा कि इसमें धर्म का कोई लेना देना नहीं है, ये पिता ही थोड़ा बिगड़ैल लगता है। एक ने लिखा कि ये पारिवारिक मसला है, इसका धर्म से कोई लेना देना नहीं है। एक ने लिखा कि ये लड़की स्वतंत्र होना चाहती है और स्वतंत्रता की चाहता लोगों को बचपन से ही होती है। एक अन्य ने लिखा कि लड़कियों को इस तरह की स्थिति से बाहर निकालना चाहिए। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि जिस देश में ऐसा हो रहा है, वहां की सरकारें क्या कर रही हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि एक उम्र के बाद आप कुछ नहीं कह सकते और अगर आप इतने सख्त हैं तो उसे अकेले रहने के लिए कहें। एक अन्य ने लिखा कि मैं इस तरह के लोगों के खिलाफ हूं। अगर आपको कुछ गलत लगता है तो बच्चों के साथ बैठें और बात करें, समाधान खोजें, अच्छी सलाह दें। माता-पिता ऐसे ही अच्छे होते हैं।
यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं SEX का फुल फॉर्म? जानिए दिलचस्प सवालों का जवाब
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @AzzatAlsaalem नाम के यूजर ने वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को एक मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। 19 हजार लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया और साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines