Dating App Fraud : दुनिया भर में डेटिंग साइट्स का चलन बढ़ गया है।अब लोग जीवन साथी को खोजने के लिए डेटिंग साइट्स का सहारा अधिक ले रहे हैं। चीन में भी डेटिंग साइट्स या ऐप के जरिए लोग पार्टनर को खोज रहे हैं। शादी ना होने से परेशान चीन के कई लड़कों के साथ ठगी हुई है। लड़कियां दुल्हन बनकर उन्हें लूट रही हैं। इस मामले में एक डेटिंग साइट्स की जांच चल रही है।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी चीन में मैचमेकिंग एक कंपनी का समूह शादी ना होने से परेशान और हताश युवकों के साथ ठगी करने के मामले में पुलिस की रडार पर आ गया है। बताया जा रहा है कि कुछ लड़कियां भी ऐसी हैं, जो खुद को दुल्हन बताकर शादी कर लेती हैं।
गिरोह की कुछ महिलाओं ने तो कुछ ही महीनों में 300,000 युआन (35 लाख रुपये) से अधिक की कमाई की है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक पुलिस स्टेशन को पिछले साल मार्च से अब तक शादी से जुड़े धोखाधड़ी की 180 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। वहीं धोखाधड़ी वाले ऐसे कम से कम 50 मामलों का निपटारा अदालत में हुआ है।
कुंवारे लड़कों को बनाते थे शिकार
अधिकारियों ने बताया कि ग्राहकों को फंसाने के लिए एजेंसियों ने हाई फाई इलाके में अपना ऑफिस खोला और किराए के तौर पर मोटी रकम चुकाई। इससे जुड़े कुछ लोग छोटे और दूरदराज के शहरों से ऐसे पुरुषों की तलाश करते थे, जिनकी शादी नहीं हुई होती थी, जबकि कुछ ऐसी महिलाओं की तलाश करते थे जो तलाकशुदा हों और कर्ज में डूबी हुई हों।
यह भी पढ़ें : वरमाला से पहले दुल्हन ने प्रेमी को लगाया फोन, जवाब सुन खिसकी पैरों तले जमीन
क्या होता है “फ्लैश विवाह”?
मजबूरी का फायदा उठाकर कंपनी के लोग उन्हें झूठी शादी कराने को लेकर तैयार कर लेते थे। एक बार शादी तय हो जाती थी और रस्में पूरी हो जाती थीं तो लाखों रुपये ले लिए जाते थे। इसके बाद दुल्हन भाग जाती थी, गायब हो जाती थी या फिर तलाक के लिए मजबूर करती थी। अगर इससे बात नहीं बनती थी तो लड़ाई-झगड़े भी शुरू हो जाते थे। इस तरह की शादियों के लिए “फ्लैश विवाह” शब्द इस्तेमाल किया जाता है।
यह भी पढ़ें : 2000 रुपये के लिए बना किराए का दूल्हा, फेरों के दौरान ऐसे पकड़ा गया शख्स
इस गंदे धंधे में शामिल एक महिला ने बताया कि कई शादियां करके तीन महीने में 35 लाख रुपये से अधिक की कमाई की। एक शख्स से शादी करने के कुछ ही दिनों बाद मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर केस दर्ज करवा दिया। तलाक तो ले लिया, इसके साथ ही अच्छी खासी रकम भी अपने साथ लेकर चली गई। इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं. ऐसे में पुलिस अब एक एजेंसी की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
बालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
13 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
16 hrs agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
20 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines