Viral Video : रील बनाने के लिए युवा कुछ भी करने को तैयार हैं। ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसमें लोग जान जोखिम में डालकर रील बनाते दिखाई दिए हैं। कई लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई भी की है लेकिन जब वर्दीधारियों को ही रील बना रहे लोगों से बचकर भागना पड़ जाए तो क्या ही कहा जाए। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक लड़की सभवतः आंबेडकर पार्क में डांस कर रही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो लखनऊ का है या फिर नोएडा का। लड़की डांस कर रील बना रही है। वह ऐसी जगह डांस कर रही है कि वीडियो रिकॉर्ड करने पर पुलिसवाला दिखाई दे।
क्या है वीडियो में ?
लड़की ने जब रील बनाना शुरू किया तो पुलिसवाले की नजर पड़ गई। वह वहां से हटकर दूर जाने लगा। इसके बाद लड़की भी पुलिसवाले के पीछे चली गई। लड़की उसी जगह पर जाकर नाचने लगी, जहां की रिकॉर्डिंग में पुलिसवाला दिखाई दे। वीडियो देखने पर साफ लग रहा है कि लड़की ने जानबूझकर वीडियो में पुलिसवाले को दिखना चाहती थी, क्योंकि जिस गाने पर वह डांस कर रील बना रही थी, उसमें पुलिसवाले का जिक्र था।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि लग रहा है सस्पेंड करवा कर ही मानेंगे ये लोग। एक अन्य ने लिखा कि सार्वजनिक स्थलों में रील बनाने पर रोक लगाई जानी चाहिए। एक ने लिखा कि दीवान जी को पता ही नहीं, पीठ पीछे क्या चल रहा है।
यह भी पढ़ें : Viral Video: फर्जी रील बनना पड़ा महंगा! उठाकर ले गई पुलिस, वीडियो हुआ वायरल
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि Reels बनाने के लिए लोग आजकल कुछ भी कर रहे हैं। बेहद शर्मनाक है बेचारे गार्ड साहब तो यूं ही बदनाम हो जाएंगे। एक ने लिखा कि सरकारी काम में बाधा डालने पर इस नाचने वाली औरत के विरुद्ध कार्यवाही हो सकती है। एक ने लिखा कि मुझे लगता है कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी ही चाहिए।
संबंधित खबरें
दिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
1 hr agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
6 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines