Tempo Full Of Fish Hits Wall In UP: यूपी के मोहना थाना क्षेत्र के डफलीपुर पेट्रोल पंप पर उस समय अफरातफरी मच गई जब यहां एक टैंपो दीवार से जा टकराया। सोशल मीडिया पर इसे पूरे हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के अनुसार पेट्रोल पंप पर दो लोग कुर्सी डाले बैठे हैं। अचानक तेज रफ्तार टैंपो उनकी तरफ बढ़ता है, जिसे देख वह वहां से उठकर फरार हो जाते हैं।
टैंपो चालक लोगों को बचाते-बचाते सामने स्थित दीवार से टकराकर रुक जाता है। बता दें टैंपो मछलियों से भरा हुआ था, टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंपो में स्थित मछलियां जमीन पर आ गिरी। मछलियां देख वहां से गुजर रहे लोग मछलियों को लेने के लिए टूट पड़े।
ये भी पढ़ें: Video: स्कूटी सवार दो लोगों को मारी टक्कर, 500 मीटर तक घसीटा, वीडियो में कैद हुआ कार सवार शख्स का कारनामा
लोग मछलियां लेकर भागने लगे
कुछ सेकंड में ही मछलियां एकत्रित करने वालों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने आव देखा न ताव जिसके हाथ में जितनी मछलियां आईं वह उन्हें लेकर वहां से निकल लिया। ये पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को जमकर लाइक कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘किसी की आपदा, किसी का अवसर’।
अनियंत्रित होकर सड़क से कच्छे रास्ते पर उतर गया था टैंपो
सोशल मीडिया पर इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब इसकी जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार टैंपो ड्राइवर की हालत स्थिर है। ड्राइवर से पूछताछ में पता चला कि तेज रफ्तार होने के चलते टैंपो अनियंत्रित हो गया था। जिसके बाद टैंपो सड़क से नीचे उतर गया और उसे रोकने के प्रयास में ड्राइवर उसे पेट्रोल पंप की तरफ ले गया जहां वह एक दीवार से जा टकराय गया रुक गया। पुलिस के अनुसार हादसे में कोई जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
ये भी पढ़ें: खुद को देख डरने लगा खिलाड़ी तो बदला चेहरा, 10 साल, 58 सर्जरी के बाद भी देखने लायक नहीं
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines