Dadi Viral video: बूढ़ी दादी ने दादा को valentine पर बोल दिया I love you, फिर क्या हुआ, देखें वीडियो
Edited By Amit Kasana

dadi viral video
Edited By Amit Kasana

dadi viral video
Dadi Viral video: कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती। यह सच भी है। प्यार ऐसा जज्बात है कि वह कभी भी किसी के लिए उठ सकता है। ऐसे ही एक प्यारा वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में बूढ़ी दादी अपने ‘प्यार’ यानी दादा को I love you कह रही है।
Viral video में दादी के बच्चे भी उनका साथ देते नजर आ रहे हैं। एक महिला दादी को आई लव यू बोलने के लिए कहती सुनाई पड़ रही है। वहीं, एक युवक इसका वीडियो बना रहा है। उधर, दादा को इस बात का अंदेशा नहीं था कि दादी इतना सालों बाद उन्हें इस तरह फिर प्रपोज करेगी। वीडियो में दादी के हाथ में छोटा सा फूल है। दादी आई लव यू कहते हुए फूल को दादा की तरफ बढ़ाती है। लेकिन दादा को इससे शर्म आ जाती है और प्यार में वह दादी को झटक देता है।
इस वीडियो पर 32.9 मिलियन व्यू आ चुके हैं। वीडियो पर अब तक करीब 2 मिलियन लोग लाइक दे चुके हैं। नेटिजन्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रही है। बार-बार यूजर्स इस वीडियो को देख व शेयर कर रहे हैं। 6 हजार से अधिक लोग इस वीडियो पर कमेंट कर चुके हैं। कमेंट में लोग दादा-दादी की इस जोड़ी को काफी प्यार दे रहे हैं। कमेंट में किसी ने कहा प्यार की कोई उम्र नहीं हाेती तो कोई दादी के खुशमिजाज स्वभाव की तारीफ कर रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: