Dadi dance Viral Video: सोशल मीडिया पर डांस के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी कोई लड़की अनूठा डांस करती है तो कभी किसी बुजुर्ग का डांस देखकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं। इसी तरह एक दादी का डांस देखकर लोग कह रहे हैं कि जिंदगी ऐसे ही जी जानी चाहिए। दादी के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दादी का डांस हो रहा वायरल
वीडियो में दादी अमिताभ बच्चन के गाने ‘मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है’ गाने पर डांस कर रही है। इस दौरान वह बॉबी देओल के स्टेप्स को फॉलो कर रही है। दादी ने अपने सिर पर कांच की बोतल रखी हुई हैं, जो अभिनेता बॉबी देओल का एक फेमस डांस स्टेप है।
दादी को डांस करता देखकर वहां मौजूद लोग भी खुशी से झूम उठे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि जिंदगी इसी तरह बितानी चाहिए। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
देखिए वीडियो
सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स
एक ने लिखा कि बॉबी देओल को आंटी ही सिखाती हैं, सॉरी मैंने आज इस बात को लीक कर दिया। एक अन्य ने लिखा कि यह देखकर अच्छा लगा कि दादी इस उम्र को खुशी से जी रही हैं, अपनी सभी चिंताओं को कूड़ेदान में डाल दें और केवल आनंद लें। एक ने लिखा कि दादी ये हमारा कल्चर नहीं है, प्लीज ऐसा ना करें।
यह भी पढ़ें : सड़क पर फैले नोट ही नोट, सूटकेस भरते रहे लोग, Viral Video पर यूजर्स बोले-हमें मिल जाएं
एक अन्य ने लिखा कि इस उम्र की महिलाओं को जरूर एन्जॉय करना चाहिए क्योंकि अधिकतर महिलाएं उम्र भर तपस्या करती रह जाती हैं। एक अन्य ने लिखा कि आंटी उस जमाने की हैं, जब ये लोग सिर पर चार गगरी पानी लेकर चलती थीं, ये सब तो इनके लिए छोटा स्टंट है। एक अन्य ने लिखा कि बुजुर्गों को इसी तरह की जिंदगी मिलनी चाहिए।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
18 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines