Cyclone Remal landfall : तूफान रेमल पश्चिम बंगाल के तट से टकरा गया है, तेज हवाएं, बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। हालांकि पहले से की गई तैयारी के कारण जान-माल का नुकसान कुछ हद तक कम हुआ है। इस तूफान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो बेहद डरावने हैं।
चक्रवात के कई वीडियो वायरल
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को रात करीब 9 बजे तूफान भारत के तट से टकराया और करीब पांच घंटे तक तबाही जारी रही। तूफान ने भारत के पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के कई इलाकों को बुरी तरह प्रभावित किया है। इसी बीच इस चक्रवात से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक एक्सक्लूजिव वीडियो में दिखाया गया है कि समुद्र के अंदर ये तूफान कितना भयावह दिखाई दे रहा है हालांकि इस वीडियो की सच्चाई पर सवाल उठ रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो को गलत बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि वीडियो में तथाकथित शेल्फ क्लाउड एक चक्रवात नहीं बल्कि एक सुपरसेल थंडरस्टॉर्म है। इस तरह के तूफान कभी-कभी बवंडर को जन्म देते हैं।
देखिए वीडियो
लोगों को सावधान करते भारतीय तटरक्षक
बताया गया कि भारी बारिश और 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाओं ने तटीय इलाकों में जलभराव और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया और तबाही मचाई है। तूफान के कारण कई झोपड़ियां उड़ गईं, पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे गिर गए। इससे कई शहरों में परेशानी हो रही है।
यह भी पढ़ें : 135 की स्पीड वाली हवाएं, ऊंची-ऊंची समुद्री लहरें; चक्रवाती तूफान ने बंगाल में कैसे मचाई तबाही?
मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की कुल 14 टीमें तैनात हैं। जो राहत और बचाव में लगी हुई हैं। तूफ़ान के तट से टकराने से पहले ही पश्चिम बंगाल के संवेदनशील क्षेत्रों से 1 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
23 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines