हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Cyclone Fenegal मचा रहा तबाही! खौफनाक वीडियो आए सामने

Cyclone Fenegal : चक्रवाती तूदान फेंगल के असर भारत के साथ ही श्रीलंका के भी कई जगहों पर देखने को मिल रहा है। श्रीलंका में तूफान के कारण अचानक तेज बारिश हुई और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

विज्ञापन
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट। (File Photo)

Cyclone Fengal:बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव के कारण चक्रवाती तूफान आने वाला है। इसे फेंगल नाम दिया गया है। इसके लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं श्रीलंका में इस चक्रवाती तूफान का असर पड़ने वाला है। आईएमडी ने कहा, “इसके उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ते रहने और अगले 12 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान में बदलने की बहुत संभावना है। 30 नवंबर की सुबह के आसपास गहरे दबाव के रूप में उत्तरी तमिलनाडु-पुदुचेरी तटों के पास पहुंचेगा। हालांकि अभी इसके टकराने में कुछ वक्त है लेकिन असर दिखने लगा है।

तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में पंबन बंदरगाह पर तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 30 नवंबर की सुबह के आसपास कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु-पुदुचेरी के तटों से टकराएगा। इस दौरान हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटे से लेकर 70 किमी प्रति घंटे तक होगी।

फेंगल के असर श्रीलंका समेत भारत के कई जगहों पर देखने को मिल रहा है। श्रीलंका में तूफान के कारण अचानक तेज बारिश हुई और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। जिसमें चार बच्चों की मौत हो गई है। श्रीलंकाई बचाव दल ने बताया कि चार अन्य लोग लापता हैं। अब यह चक्रवाती तूफान तमिलनाडु की तरफ बढ़ रहा है। यह एक शक्तिशाली तूफान है लेकिन इसकी रफ्तार धीमी है।

यहां देखें वीडियो


मौसम विभाग के अनुसार, चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपट्टू समेत तमिलनाडु के शहरों में भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही तूफान का असर पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह दिख रहा है। राज्य सरकार ने 28 नवंबर को चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, पुदुकोट्टई, शिवगंगा और अरियालुर में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें : Cyclone Fengal का दिखने लगा असर, भारी बारिश की चेतावनी, इन इलाकों में स्कूल बंद

बारिश का अनुमान

28 नवंबर को उत्तरी तटीय तमिलनाडु-पुदुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है और 29 और 30 नवंबर को उत्तरी तमिलनाडु-पुदुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 30 नवंबर को तटीय तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें