CWG 2022: स्विमिंग में श्रीहरि नटराज ने जगाई उम्मीद, सेमीफाइनल में पहुंचे
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की शुरुआत हो चुकी है। बर्मिंघम में खेले जा रही प्रतियोगिताओं में भारत की शुरुआत मिली-जुली रही है। जहां टेबल टेनिस में भारतीय टीम ने जलवा दिखाया है, तो वहीं दूसरी ओर साइक्लिंग टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है। स्विमिंग में भारत के श्रीहरि नटराज ने पदक की उम्मीद जगा दी है।
भारत के श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने हीट 4 में तीसरा स्थान हासिल किया। श्रीहरि नटराज ने 54.68 सेकेंड के समय के साथ 100 मीटर बैकस्ट्रोक के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: