Online Shopping Fraud : ऑनलाइन से घड़ी ऑर्डर करने के बाद एक ग्राहक बुरी तरह फंस गया है। ग्राहक का कहना है कि उसके साथ फ्रॉड हो रहा है। उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर इस घटना के बारे में लोगों को जानकारी दी है। ग्राहक के अनुसार, 32 हजार की हाथ की घड़ी ऑर्डर की थी लेकिन इसके बाद उन्हें परेशान किया जा रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Disciplined_Inv नाम के यूजर ने लिखा कि मैंने 21 जुलाई को एक टिसोट PRX घड़ी का ऑर्डर दिया था। 28 जुलाई को मुझे ये घड़ी मिली। मैंने टिसॉट की वेबसाइट पर जाकर घड़ी की प्रामाणिकता की जांच करने के लिए इसका सीरियल नंबर डाला तो पता चला कि ये घड़ी तो 15 फरवरी 2023 को ही बिक गई थी।
उन्होंने आगे बताया कि मुझे पता चल गया कि ये घड़ी पहले ही इस्तेमाल की जा चुकी है, मैंने इसकी शिकायत की और उन्होंने विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही घड़ी को बदलने की बात कही लेकिन इसके बाद धोखाधड़ी बंद नहीं हुई रिप्लेस करके दोबारा जो घड़ी आई वो टिसॉट बॉक्स में अरमानी की घड़ी थी।
ग्राहक ने 6 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी। 8 अगस्त तक समाधान का आश्वासन दिया। 8 अगस्त को फिर से संपर्क किया तो कहा गया कि जांच के लिए एक और शिकायत दर्ज करानी होगी और बताया कि 12 अगस्त तक इस समस्या का समाधान कर देंगे। शख्स ने बताया कि 12 अगस्त को मैं लगातार 45 मिनट तक कॉल पर रहा लेकिन कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने फिर से मुझे 24 घंटे और इंतजार करने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें : दिल्ली की बस में सवार दिखा भूत! सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद; वायरल हो रहा वीडियो
इसके बाद 13 अगस्त को फिर कहा गया कि कुछ तकनीकी खराबी के कारण उसकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। फिर से मुझसे 48 घंटे का वक्त मांगा गया है। अब ये लोग सिर्फ उत्पीड़न कर रहे हैं। 2 अगस्त को चाचा का जन्मदिन था, उन्हें गिफ्ट देने के लिए मैंने इस घड़ी का ऑर्डर किया था लेकिन अब मुझे सिर्फ मानसिक तनाव मिल रहा है। सोशल मीडिया पर इस शख्स का पोस्ट वायरल हो गया और लोग इस ‘धोखाधड़ी’ पर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines