Crocodile Attack Video Viral : दिलीप दुबे : कहा जाता है कि मगरमच्छ के मुंह से शिकार छीनना बिलकुल भी आसान नहीं है। एक बार मगरमच्छ ने पकड़ लिया तो बचने की उम्मीद ना के बराबर हो जाती है। बिहार का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मगरमच्छ एक लड़की को अपना शिकार बनाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। हालांकि मगरमच्छ को लड़की के हौसले और अन्य लोगों के सामने हार मानकर पीछे हटना पड़ा।
मामला पश्चिमी चंपारण के बगहा के हरनाटांड क्षेत्र का है। यहां से होकर त्रिवेणी नहर गुजरती है। इसी नहर में मछली पकड़ने गई 14 साल की लड़की पर अचनाक एक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। बच्ची ने बचने की तमाम कोशिश की और मदद के लिए चिल्लाने लगी। बचाने के लिए कई लोग वहां पहुंच गए। इसके बाद पानी के बीच ही इंसान और मगरमच्छ के बीच जंग शुरू हो गई।
मगरमच्छ के हमले का वीडियो वायरल
मगरमच्छ के हमले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लड़की पानी में खड़ी हुई है, भागने की कोशिश कर रही है लेकिन मगरमच्छ उसके हाथों को पकड़ा हुआ है। मौके पर मौजूद लोगों ने लाठी-डंडों से मगरमच्छ पर हमला कर युवती को बचाने की कोशिश की। काफी देर तक ग्रामीण बच्ची को बचाने की कोशिश में लगे रहे। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लायी और बच्ची की जान बच गई लेकिन हाथ बुरी तरह जख्मी हो चुका था।
मगरमच्छ ने लड़की के हाथों को मुंह में भर लिया था तो लड़की का हाथ बुरी तरह जख्मी हो चुका था। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मगरमच्छ की पकड़ से छूटने के बाद लड़की जल्दी-जल्दी पानी से बाहर निकलने की कोशिश करने लगी। जब वह बाहर आई तो दिखाई दिया कि उसका हाथ तो बुरी तरह जख्मी है इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें : सच में मिल गया महामानव? जंगल में शख्स के कैमरे में हुआ कैद!
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सुगंधा नाम की लड़की को बेहतर इलाज के लिए बेतिया स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMCH) रेफर कर दिया। सुगंधा की पहचान सोहरिया गांव निवासी हीरालाल मुसहर की पुत्री के रूप में की गई है। डॉक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मगरमच्छ के हमले से सुगंधा का दाहिना हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। युवती के दाहिने हाथ को बचाने के लिए तत्काल इलाज जरूरी है। इसलिए उसे GMCH बेतिया रेफर किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद मगरमच्छ नहरों में आ गए हैं।
संबंधित खबरें
इक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
16 hrs agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
19 hrs agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
23 hrs agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
1 day agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
3 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
5 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
5 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
6 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
7 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines