दीवानगी बहुत अनोखी भावना है। जब किसी पर इसका खुमार चढ़ता है तो फिर वह कुछ भी कर गुजर सकता है। हाल ही में ऐसा ही में एक रिंग सैरेमनी में जमकर चौके-छक्के लगते और मेहमानों को दर्शक बनकर तालियां बजाते देखा गया। यह सब मंगेतर जोड़े की दिमाग की उपज का नतीजा है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तो नेटिजन इसको लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
5 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच के दौरान का है वीडियो
वाकया महाराष्ट्र के एक सगाई समारोह में बीती 5 नवंबर को उस वक्त का है, जब वर्ल्ड कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच चल रहा था। यहां की एक वीडियो रील को @anchor_poojathigale इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। अब तक इसे लगभग 13 मिलियन लोग देख चुके हैं, वहीं साढ़े 6 लाख से ज्यादा ने लाइक भी किया है और एक से बढ़कर एक कमेंट्स की भी भरमार है। कुछ चुनिंदा यूजर्स की बात करें तो एक ने लिखा है, ‘ये शुद्ध क्रिकेट प्रेमी देश है’। दूसरे ने लिखा है, ‘शादी खत्म होने से पहले ही मैच खत्म हो गया’। इसी के साथ एक अन्य ने कमेंट किया है कि दूल्हा-दुल्हन पर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
सगाई में आड़े आ रहे क्रिकेट प्रेम का जोड़े ने निकाला हल
यह भी पढ़ें: राम या रावण…दोनों में से किसके जैसा लाइफ पार्टनर चाहिए? लड़की का जवाब सुनने को देखें Video
पता चला है कि एक युवक और युवती की उस दिन सगाई थी। सगाई वाले दिन क्रिकेट मैच पड़ने की वजह से उनके सामने असमंजस की स्थिति पैदा हो गई, क्योंकि दोनों ही क्रिकेट के बड़े वाले फैन हैं। दोनों न तो एक-दूसरे को अंगूठी पहनाने का मौका चूकना चाहते थे और न ही मैच को मिस करना चाहते थे। इसके बाद दोनों मिलकर इस समस्या का समाधान निकाला। उन्होंने डीजे के साथ रिंग सैरेमनी वाली जगह पर बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगवा दी।
यह भी पढ़ें: 25 करोड़ रुपए कचरे से मिलने की सूचना पर मालिक का हुआ था अपहरण, हकीकत खुली तो ‘करोड़पति’ हुआ कंगाल
क्या है वीडियो में?
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तरफ सगाई की रस्में चल रही हैं तो दूसरी तरफ बड़े पर्दे पर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच चल रहा है। इतना ही नहीं, मैच की लाइव कमेंट्री भी साफ-साफ सुनी जा सकती है। रिंग सैरेमनी का संचालन कर रही महिला एंकर को मराठी में कहते सुना जा सकता है कि बीच-बीच में हम मैच की कॉमेंट्री भी सुनते रहेंगे।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
18 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines