Moye Moye..पानी पर रोमांस का था प्‍लान, लेक‍िन 'Surprise' ही डूब गया

Viral Video : प्रेमी रोमांटिक पोज में प्रेमिका को प्रपोज करना चाह रहा था लेकिन गिफ्ट पानी में डूब गया; आगे क्या हुआ ?

Viral VideoBoat

Viral Video: लापरवाही और अतिउत्साह में लोगों को खुद का नुकसान करते जरूर देखा या सुना होग। ऐसे कई लोगों के साथ हो चुका है, थोड़ी सी लापरवाही के कारण अपना बड़ा नुकसान कर बैठते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें अपनी प्रेमिका के साथ शख्स बोट पर घूमने निकला है। इस दौरान वह सरप्राइज लेकर पहुंचा था लेकिन सब पानी में मिल गया।

वीडियो में एक कपल घूमने वाली बोट के अगले हिस्से पर खड़े होकर रोमांस करता दिखाई दे रहा है। इस दौरान दोनों फोटो और वीडियो भी बनवा रहे हैं। इसी बीच प्रेमी, प्रेमिका को गिफ्ट देना चाहता था। उसने अपनी जेब में हाथ डाला और गिफ्ट को निकालने के दौरान ही गड़बड़ी हो गई। प्रेमी पानी में कूद पड़ा।

दरअसल प्रेमी जब अपनी प्रेमिका को देने के लिए जेब से गिफ्ट निकाल रहा था, तभी वह हाथ छूट गया और पानी में गिर गया। इसके बाद प्रेमी, प्रेमिका को छोड़ पानी में कूद पड़ा। वह गिफ्ट खोजने लगा। हालांकि पानी में डुबकी लगाने के बाद प्रेमी को कामयाबी मिल गई और वह प्रेमिका के लाए गिफ्ट को खोजने में कामयाब हो गया। प्रेमिका को गिफ्ट देकर प्रपोज करने की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

देखिए वीडियो

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक ने लिखा कि इतनी घटनाओं को देखने के बाद मुझे लग रहा था कि वह अपनी प्रेमिका को पानी में धक्का मारने वाला है। एक ने लिखा कि यही होती लापरवाही है और यही होता जज्बा। लापरवाही के कारण उसका गिफ्ट पानी में गिरा और जज्बा इतना था कि पानी में से भी खोज निकाला।

वीडियो को @PicturesFoIder नाम के X अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 6 लाख से अधिक लोगों ने देखा है। वीडियो देखने के बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ