हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: प्री वेडिंग फोटोशूट करवा रहा था कपल, तभी पहुंच गया सांप; डर के मारे हो गया ये हाल

Pre Wedding Photoshoot Viral Video : सोशल मीडिया पर प्री वेडिंग फोटोशूट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फोटोशूट के दौरान ही एक सांप आ गया।

विज्ञापन

Pre Wedding Photoshoot Viral Video : शादी से पहले प्री वेडिंग शूट का चलन बढ़ता जा रहा है, हर कोई कुछ ना कुछ अलग करना चाहता है। कोई जंगल में फोटोशूट करवाता है तो कोई किसी प्रसिद्द मंदिर में! हालांकि अब एक कपल के फोटोशूट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें फोटोशूट के दौरान ही एक सांप आ गया, जिससे लड़की बुरी तरह डर गई।

सोशल मीडिया पर प्री वेडिंग फोटोशूट का यह वीडियो वायरल हो रहा है। लड़का और लड़की पानी में बैठे हुए हैं, कई अन्य लोग भी मौजूद हैं, जिसमें फोटोग्राफर/लाइट और अन्य लोग शामिल हैं। फोटोशूट के दौरान ही पानी में एक ।सांप आ गया। लड़के ने बताया कि यहां धामन सांप है। इससे लड़की डर गई। हालांकि लड़के ने लड़की को धैर्य से बैठे रहने के लिए कहा।

अन्य लोग भी शांति से खड़े होकर सांप को खोजने लगे। थोड़ी ही देर में सांप कपल के बगल से होते हुए कैमरामैन के पास तक पहुंच गया। रिकॉर्ड किए गए वीडियो में भी सांप को आसानी से देखा जा सकता है। कैमरामैन की तरफ आने के बाद सांप अचानक वापस मुड़ गया और लड़की के पास चला गया। लड़के के शरीर के ऊपर से होते सांप पानी के अंदर दूसरी तरफ चला गया।

सांप को अपने पास देखकर लड़की डर गई और बुरी तरह चिल्ला पड़ी। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का और लड़की दोनों सांप को देखने के बाद डर जरुर गए थे लेकिन वह शांति से बैठे रहे। उन्होंने ने ना तो भागने की कोशिश की और ना ही सांप को भगाने की कोशिश की। थोड़ी देर में सांप वहां से चला गया और फोटोशूट फिर से शुरू हो गया।

वीडियो देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं

एक ने लिखा कि लड़के को 100 तोपों की सलामी मिलनी चाहिए, वह बिलकुल भी नहीं डरा। एक ने लिखा कि लड़की को लड़के पर पूरा भरोसा था और लड़का बिलकुल नहीं डरा। एक ने लिखा कि आप लोगों को स्विमिंग पूल में फोटोशूट करवाना चाहिए, जंगली जानवरों को क्यों परेशान कर रहे हो? एक ने लिखा कि दोनों कितनी शांति से बैठे रहे, दूसरे होते तो इधर-उधर कूदने लगते।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें