Couple Romance Viral Video : बारिश का मौसम सबसे सुहाना और अच्छा मौसम माना जाता है, अगर बाहर ना निकलना हो तो। बारिश में चाय-पकौड़े खाना हो या छत पर भीगना शायद ही किसी को ना पसंद हो। बारिश में रोमांस की भी खूब चर्चा होती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल छत पर छुप-छुपकर रोमांस कर रहा है लेकिन किसी ने इसका वीडियो बना लिया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो अलग-अलग छत पर दो लोग मौजूद हैं। इसमें से एक लड़की और एक लड़का है। दोनों दीवार के किनारे आते है। लड़की किसी लकड़ी के सहारे दीवार तक पहुंचती है और वहां खड़े लड़के से मिलती है। वीडियो में स्पष्ट नहीं है लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों किस (Kiss) कर रहे थे।
कपल का वीडियो खूब हो रहा वायरल
किसी ने इस वीडियो को रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं तो कुछ कपल की खिंचाई कर रहे हैं। वीडियो शेयर कर लिखा गया है कि ये लोग बारिश का सही इस्तेमाल कर रहे हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स
एक ने लिखा कि मुझे तो ऐसा लग रहा है कि दोनोंने अपने पूरे दिमाग का इस्तेमाल कर लिया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि छत की दीवार ऊंची करने से कोई फायदा नहीं होगा। बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि बारिश में जब सब छुपकर बैठे हैं तो ये दोनों इश्क लड़ा रहे हैं। वाकई ये बारिश का सही इस्तेमाल है। एक अन्य ने लिखा कि ऐसे वीडियो नहीं रिकॉर्ड करना चाहिए था।
यह भी पढ़ें : एयरपोर्ट पर महिला के बैग में मिला ये सामान, शर्म से पानी-पानी हुई यात्री; कन्फ्यूज हो गए सुरक्षाकर्मी
एक अन्य ने लिखा कि इसे कहते हैं कि मौके का पूरा फायदा उठाना। एक ने लिखा कि देश में कितने तेजस्वी लोग हैं, एक भी मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। एक अन्य ने लिखा कि देश में ऐसे तेजस्वी लोगों की कोई कमी नहीं है। लोग बस मौके की तलाश में रहते हैं।
वीडियो को @veejuparmar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे एक मिलियन (दस लाख) से अधिक लोगों ने देखा है। हजारों लोगों ने इस पर कमेंट किया है।
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines