हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पार्क में अंतरंग हुआ कपल, एक गलती से नदी में गिरी कार, बाहर निकले तो हुए शर्मसार

Viral News : अमेरिका के पेसिल्वेनिया के सबसे बड़े शहर फिलाडेल्फिया में एक अजीब घटना हुई है। यहां नदी के किनारे कार में एक कपल रोमांस कर रहा था, तभी उसके साथ एक अजीब घटना हुई।

विज्ञापन

Viral News : बड़े हों या बच्चे, कई बार मजे-मजे में जान मुसीबत में आ जाती है। एक कपल के साथ ऐसा ही हुआ है। कपल एक नदी के किनारे पार्क में अपनी गाड़ी खड़ी कर रोमांस करने लगा। दोनों रोमासं में इस कदर मशगूल हो गए कि उनसे कब एक बड़ी गलती हो गई, पता ही नहीं चला। इसके बाद दोनों की जान मुसीबत में फंस गई।

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया के सबसे बड़े शहर फिलाडेल्फिया में एक अजीब घटना हुई है। यहां एक कार शूइलकिल नदी में गिर गई। कार में एक कपल सवार था, जो किसी तरह अपनी जान बचाकर कम कपड़ों में नदी से बाहर निकला। दोनों को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बाद में पुलिस ने कार को नदी से बाहर निकाला।

क्या है पूरा मामला!

बताया जा रहा है कि कपल सुबह के करीब चार बजे कार से कोलंबिया ब्रिज के पास पहुंचा था। यहां मौजूद पार्क में कपल ने नदी के किनारे गाड़ी खड़ी की और रोमांस करने लगे। दोनों सेक्स में इस कदर मशगूल हो गए कि उन्हें पता ही नहीं चला, कब उनकी कार का गियर बदल गया और कार पीछे की ओर चलने लगी। कार नदी में जा गिरी।

विज्ञापन


किसी तरह दोनों नदी से बाहर निकले, दोनों की जान बच गई। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक, ये रेंज रोवर कार थी जिसे सुबह करीब 9 बजे पानी से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें : एक मिनट पहले ऑफिस छोड़ा,बॉस ने काटा बवाल, एंप्लाई ने Reddit पर यूजर्स से पूछा सवाल

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही इसी तरह की एक और घटना हुई थी। एक कार नदी में गिर गई थी लेकिन तब इस कार में  कोई नहीं मिला था। अब एक हफ्ते बाद ही एक और कार नदी में गिरी, जिसमें कपल सेक्स कर रहा था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola