Couple Viral Video : गर्लफ्रेंड के साथ घूमने के लिए अक्सर लोग शांत या एकांत जगह की तलाश करते हैं लेकिन एक कपल पार्क, होटल या शांत जगह पर जाने के इतर हाईवे पर ही इश्क लड़ाने लगा। हाईवे के डिवाइडर पर बैठकर इश्क लड़ाते कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
डिवाइडर पर रोमांस करते कपल का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल हाईवे पर बाइक रोककर खड़ा है। लड़की डिवाइडर पर बैठी है जबकि लड़का खड़ा हुआ है। दोनों एक दूसरे से गले मिल रहे हैं। काफी देर तक दोनों की आशिकी लोग देखते रहे लेकिन तभी किसी ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी।
शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को वहां से भगाया। बताया गया कि इसके बाद पुलिस ने दोनों से पूछताछ की और वहां से जाने के लिए कह दिया। पास में पुलिस को देखकर दोनों बुरी तरह घबरा गए थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें परेशान ना करते हुए सिर्फ वह से जाने के लिए कहा।
अब कपल को भगाती पुलिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर सोशल मीडिया पर तमाम लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि पुलिस के पास इसके अलावा भी कई काम होते हैं, आज तो टाइम से पहुंच गई है। एक अन्य ने लिखा कि कपल को एन्जॉय करने देना चाहिए था, वो कोई आपत्तिजनक हरकत तो नहीं कर रहे थे।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि उनकी गलती यही है कि वह एक कपल हैं। हमारे देश में कपल को साथ में घूमना अपराध है? एक अन्य ने लिखा कि पुलिस को इस तरह कार्रवाई नहीं करनी चाहिए थी और ना इसका वीडियो वायरल होने देना चाहिए था। एक ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि पूरे देश में एंटी रोमियो स्क्वायड लगा दी गई हो।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines