हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; राहगीर ने बचाई जान, VIDEO वायरल

समुद्र किनारे रील बनाते हुए एक कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में उनका छोटा बच्चा लहरों में फंसा नजर आता है. एक राहगीर ने बच्चे को बचा लिया. हालांकि, घटना की जगह, तारीख का अभी पता नहीं चला है.

विज्ञापन
समुद्र किनारे रील बनाने के दौरान लहरों में फंसे बच्चे का वायरल फोटो. (Image- X/@Mariyam_MBD)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा समुद्र की लहरों के बीच फंसा नजर आ रहा है. वीडियो में एक कपल समुद्र किनारे रील बनाने में बिज़ी दिखाई देता है. इसी दौरान बच्चा पानी के पास गिर जाता है और समुद्र की लहरें उसे धकेलने लगती हैं. तभी वहां मौजूद एक राहगीर ने तुरंत आगे बढ़कर बच्चे को पानी से बाहर निकाला. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है.

वीडियो में कपल समुद्र किनारे चलते हुए मोबाइल फोन से अपना वीडियो बनाता नजर आता है. महिला बच्चे का हाथ पकड़े हुए पानी के पास चल रही होती है. तभी बच्चा फिसलकर रेत पर गिर जाता है. इसके बाद समुद्र की लहरें उसे धकेलने लगती हैं. इस दौरान महिला एक पल के लिए पीछे मुड़कर देखती है, लेकिन फिर कैमरे के सामने पोज देने लगती है. वहीं, आदमी वीडियो रिकॉर्ड करता रहता है. रील बनाने के चक्कर में कपल का ध्यान बच्चे पर नहीं जाता.

राहगीर ने पानी से बाहर निकाला बच्चा

यह वीडियो ‘एक्स’ यूजर मरियम ने शेयर किया है. मरियम के मुताबिक, कपल अपनी बेटी की रील बनाने में इतना बिज़ी था कि उन्हें इस बात का एहसास ही नहीं हुआ कि बच्ची खतरे में है. उन्होंने बताया कि एक राहगीर ने बच्चे को लहरों में फंसा देखा और तुरंत उसे बचाया. अगर वह समय पर मदद नहीं करता, तो बच्ची समुद्र की लहरों की चपेट में आ सकती थी.
मरियम ने पूछा कि क्या आजकल रील बनाना इतना जरूरी हो गया है कि लोग अपने बच्चों की सुरक्षा तक पर ध्यान नहीं दे रहे हैं?

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी

वीडियो सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कपल के व्यवहार की आलोचना की. एक यूजर ने लिखा, ‘कोई भी रील या सोशल मीडिया किसी बच्चे की जान जोखिम में डालने लायक नहीं है.’ वहीं, एक और यूजर ने लिखा, ‘रील कुछ मिनटों की होती है, लेकिन बच्चे की जिंदगी दोबारा नहीं मिल सकती. अच्छा हुआ कि उस भाई की नजर बच्चे पर पड़ गई. बच्चों के साथ ऐसी लापरवाही बिल्कुल नहीं होनी चाहिए.’

कुछ यूजर्स ने वीडियो को बताया स्क्रिप्टेड

जहां कई लोग वीडियो देखकर नाराजगी जता रहे हैं, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसकी सच्चाई पर भी सवाल उठाए हैं. कुछ लोगों का दावा है कि वीडियो असली घटना के बजाय व्यूज हासिल करने के लिए बनाया गया है.
घटना किस समुद्र तट पर और किस तारीख को हुई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान भी अभी नहीं हुई है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola