हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एक शरीर, दो मुंह वाली जुड़वा बहनों ने की शादी, वायरल हो रही फोटो

Conjoined Twin Abby Hensel Married : जुड़वा बहनें, जिनका शरीर एक ही है लेकिन सिर दो हैं। अब इन जुड़वा बहनों ने एक शख्स से शादी की है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने काफी समय पहले ही शादी कर ली थी लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं लगी।

विज्ञापन

Conjoined Twin Abby Hensel Married : 1996 में ‘द ओपरा विन्फ्रे शो’ में शामिल होने के बाद जुड़वा बहनें एबी और ब्रिटनी हेंसल चर्चाओं में आई थीं। इन दोनों बहनों का चेहरे तो दो हैं लेकिन दिल और बाकी का शरीर एक ही है। अब ये दोनों बहनें एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। अब इन दोनों ने एक शख्स से शादी की है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

जुड़वा बहनें एबी और ब्रिटनी ने की शादी

मिली जानकारी के मुताबिक जुड़वा बहनें एबी और ब्रिटनी हेंसल ने संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना से रिटायर जोश बॉलिंग से शादी की है। अमेरिका की रहने वाली ये बहनें शिक्षिका के तौर पर काम करती हैं और पांचवी तक के बच्चों को पढ़ाती हैं। सोशल मीडिया पर इस जोड़ी के कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

वायरल हो रही है फोटो

बताया जा रहा है कि साल 2021 में ही दोनों बहनों ने गुप्त तरीके से जोश बॉलिंग से शादी की थी, जिसकी तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में दोनों बहनें जोश बॉलिंग के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं। एक अन्य फोटो में दोनों अपने पति के साथ समुद्र के किनारे आराम करती दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन


इन दोनों बहनों के बारे में सबसे खास बात यह है कि एबी और ब्रिटनी हेंसल का शरीर एक ही है लेकिन सिर दो है। कमर के नीचे के सभी अंग एक ही है। एबी शरीर के दाहिने हाथ और पैर पर कंट्रोल रखती है तो वहीं ब्रिटनी शरीर के बाएं हिस्से को कन्ट्रोल करती हैं।

यह भी पढ़ें : कहीं आप फर्जी कोल्ड ड्रिंक तो नहीं पी रहे? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा परेशान करने वाला वीडियो

विज्ञापन

1990 में दोनों का जन्म हुआ था। जन्म के बाद परिवार ने ऑपरेशन करवाकर दोनों को अलग कराने का फैसला किया था लेकिन ये बड़ा जोखिम भरा था। डॉक्टर का कहना था कि सर्जरी के बाद दोनों के बचने की संभावना काफी कम है। इसके बाद सर्जरी के फैसले को टाल दिया गया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola