Imran Masood Nephew Viral Video : सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के भतीजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में सांसद इमरान के भतीजे हमजा मसूद संविधान हाथ में लेकर शपथ पढ़ते हुए मजाक कर रहे हैं। उनके साथ एक लड़की भी मौजूद है। दोनों मिलाकर संविधान का मजाक बना रहे हैं। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी। अब हमजा मसूद ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सांसद इमरान के भतीजे हमजा एक हाथ में संविधान लिए दिखाई दे रहे हैं, उनके साथ एक लड़की है और एक वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। हमजा लोकसभा की शपथ का मजाक बनाते दिखाई दे रहे हैं। शपथ को पढ़ते हुए हमजा लगातार हंस रहे हैं और तरह-तरह के शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद हमजा के साथ ही इमरान मसूद को भी ट्रोल किया गया, तब जाकर हमजा ने माफी मांगी है।
हमजा ने मांगी माफी, बोले- मेरी कोई मंशा नहीं थी
वीडियो जारी कर हमजा ने अपने ही वीडियो को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि मेरी कोई मंशा नहीं थी कि मैं संविधान का अपमान करूं। औरों के लिए ये एक किताब होगी लेकिन ये मेरे लिए ग्रंथ से बढ़कर है। मैं कानून का छात्र हूं। मैं जानता हूं कि ये किताब देश के लिए, लोगों के लिए और मेरे लिए कितनी जरूरी है। इसलिए मैं संविधान का अपमान नहीं कर सकता हूं।
हमजा ने कहा कि अगर मेरी किसी बात से, किसी की भावना आहात हुई है तो मैं क्षमा चाहता हूं। मैं यही उम्मीद कर रहा हूं कि आप मुझे क्षमा कर देंगे। बताया जा रहा है कि हमजा ने पहले सफाई देते हुए कहा कि यूं ही वह फन वीडियो बना रहे थे। उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था।
यह भी पढ़ें : टूटी पटरी पर दौड़ती ट्रेन देखकर भड़के लोग, बोले-हादसा ना हो तो क्या हो?; रेलवे ने खुद ने बताई सच्चाई
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लोगों का कहना है कि कांग्रेस MP इमरान मसूद के भतीजे हमजा मसूद ने सरेआम संविधान हाथ में लेकर उसका मजाक उड़ाया और उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। हमजा मसूद पर कार्रवाई होनी चाहिए। सपा-कांग्रेस बाबासाहेब और उनके संविधान की घोर विरोधी पार्टियां हैं। बहुजन समाज के लोग इन दलों से सावधान रहें। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि एक तरफ कांग्रेस संविधान बचाने की बात कह रही है तो वहीं दूसरी तरह उन्हीं की पार्टी के एक नेता संविधान का मजाक बना रहे हैं।
संबंधित खबरें
बालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
15 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
18 hrs agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
22 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
3 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines