---विज्ञापन---

Video : एक थप्पड़ मारने पर घर की कुर्की…यूपी पुलिस से क्यों परेशान हुई कांग्रेस नेता? बोलीं- पति को पहना देना चूड़ी

Roshni Kushal Jaiswal : कांग्रेस नेता रोशनी कुशल जायसवाल का कहना है कि 40 दिनों से उनके पति, भाई और कार्यकर्ता जेल में हैं, एक थप्पड़ मारने के बाद पूरा परिवार तबाह हो गया है।

---विज्ञापन---

Roshni Kushal Jaiswal : कांग्रेस की महिला नेता रोशनी कुशल जायसवाल कानूनी पचड़े में फंस गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें परेशान किया जा रहा है क्योंकि उन्होंने एक शख्स को सिर्फ एक थप्पड़ मार दिया था। 15 सितंबर 2024 को रोशनी कुशल जयसवाल एक शख्स के साथ मारपीट की थी और उसका वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल किया था। रोशनी ने बताया था कि इस शख्स ने रेप करने की धमकी दी थी। इसके बाद वह अपने कुछ समर्थकों और परिजनों के साथ जाकर पिटाई की थी। अब इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया और कार्रवाई कर रही है। इस पर रोशनी ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि आपको कोई कुछ भी कहे, आप अपने परिजनों और पति को चूड़ी पहनाकर बैठा लें।

क्या है पूरा मामला?

रोशनी कुशल जायसवाल ने कुछ लोगों के साथ राजेश सिंह से मारपीट की थी। इसके बाद राजेश सिंह की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि पुलिस रोशनी जयसवाल की तलाश कर रही है, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला है। वाराणसी कोर्ट ने फरार घोषित करते हुए रोशनी के घर और संपत्ति की कुर्की का नोटिस चस्पा करने का आदेश दिया है।

---विज्ञापन---

इस कार्रवाई के बाद रोशनी जायसवाल ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि मैंने रेप की धमकी देने वाले की पिटाई की थी। इसके बदले मुझे पर 307 समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर दिया गया। मेरे पति, भाई और कार्यकर्ता 40 दिन से जेल में हैं। अब घर की कुर्की के आदेश आ गए हैं। एक थप्पड़ मारने पर घर की कुर्की के आदेश दिए गए हैं। क्या बलात्कार की धमकी देने पर एक थप्पड़ मारना इतना बड़ा अपराध है।


रोशनी जायसवाल ने आगे कहा कि मैं हर महिला से विनती करना चाहती हूं कि अगर आप बलात्कार की धमकी झेल रही हैं तो आवाज मत उठाओ। अपने पति और घर वालों से कहना कि हाथ में चूड़ी पहनकर बैठ जाएं। मेरा वीडियो देखने के बाद बताइए कि क्या एक थप्पड़ के अलावा कुछ किया गया? आपकी बहन बेटी के साथ ऐसा हुआ होता तो आप क्या करते? अब ऐसी हालत है कि मेरे साथ मेरा 9 साल का बेटा भी जेल जाएगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Cyclone Dana : बुजुर्ग की जान बचाने आगे आई आशा कार्यकर्ता, सलाम कर रहे लोग

रोशनी के आरोपों से इतर दावा किया जा रहा है कि वह बार बार बुलाए जाने के बाद भी कोर्ट नहीं जा रही थीं। इसी के बाद कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए और कुर्की की नोटिस जारी की गई। अब सोशल मीडिया पर तमाम लोग रोशनी जायसवाल पर हो रही कार्रवाई को लेकर सवाल उठा रहे है। रोशनी ने लोगों से मदद की अपील की है।

First published on: Oct 26, 2024 07:53 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola