#RamMandirPranPrathistha : अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में जहां 7000 से अधिक मेहमान शामिल हुए, वहीं कई राजनीतिक दलों और नेताओं ने दूरी बनाए रखी। इसे राजनीतिक कार्यक्रम कहकर कई पार्टियों ने शामिल होने से इंकार कर दिया। वहीं पार्टी द्वारा इनकार किए जाने के बाद भी कांग्रेस के एक नेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से कांग्रेस पार्टी ने किनारा कर लिया। इस कार्यक्रम से पहले ही कई कांग्रेसी अयोध्या पहुंचे और भगवान के दर्शन किए। हालांकि 22 जनवरी के इस कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया गया। पार्टी का कहना है कि तमाम नेता कार्यक्रम के बाद अयोध्या जाकर भगवान राम का दर्शन करेंगे।
हालांकि पार्टी लाइन से हटकर बयान देने वाले और पार्टी के फैसले पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद अयोध्या पहुंचे और इस कार्यक्रम में शामिल हुए। मंदिर के सामने खड़े आचार्य प्रमोद ने अपनी फोटो शेयर कर लिखा है कि श्री राम जन्म भूमि मंदिर का “मनोरम” दृश्य और दर्शन।
सोशल मीडिया पर तमाम लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आचार्य श्री उधर राहुल गांधी जी एक मंदिर में दर्शन करने के लिए धरने पर बैठे हैं और आप मंदिर परिसर में खड़े मुस्कुरा रहे हैं। क्या कहें अब? एक ने लिखा कि घर वापसी कर लीजिए आचार्य जी । जो श्री राम का नहीं वह किसी काम का नहीं। एक ने लिखा कि पार्टी विरोधी गतिविधियां कर रहे हो आचार्य जी । एक अन्य ने लिखा कि आचार्य जी, अब तो आप एंटी कांग्रेसी हो गए हैं।
यह भी पढ़ें : भगवान राम की प्रतिष्ठा होते ही गले लगकर खूब रोईं ये तीन साध्वी; देखिए वीडियो
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कांग्रेस से कोई और नेता नहीं गया लेकिन आप पहुंच गए मिली भगत है क्या? एक ने लिखा कि बस इतनी सी तो बात है कि देशवासियों की खुशी में शामिल होना है। प्रभु श्रीराम लला ५०० साल बाद अपने स्थान पधार रहे हैं। आपके पार्टी के नेताओं और विपक्षी दलों ने बात का बतंगड़ बना रखा है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines