Rajpal Yadav Accident in Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से अभिनेता राजपाल यादव के एक्सीडेंट करने की खबर है। बताया जा रहा है कि कटरा इलाके में एक हिंदी फिल्म की शूटिंग की जा रही हैं, जहां राजपाल स्कूटर पर कोई सीन को फिल्मा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। सूत्रों का कहना है कि स्कूटर से अभिनेता राजपाल यादव ने एक छात्र को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया।
गौरतलब है कि घटना के संबंध में छात्र ने कर्नलगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और फिल्म की टीम पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है अभिनेता ने भी पुलिस को एक शिकायत दी है जिसमें आरोप लगाया गया है कि छात्र सहित कुछ लोगों ने शूटिंग को बाधित करने की कोशिश की।
कर्नलगंज थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर राम मोहन राय ने कहा कि, “अभिनेता जिस स्कूटर पर सवार थे, वह पुराना था। स्कूटर के क्लच का तार टूटने के बाद अभिनेता ने नियंत्रण खो दिया और छात्र को टक्कर मार दी।”
पुलिस अधिकारी ने कहा कि, “छात्र को कोई चोट नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।”
रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव और उनकी टीम ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग लक्ष्मी टॉकीज चौराहे के पास सुबह शुरू की। इस शूटिंग को देखने के लिए वहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं समेत स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। इसके बाद टीम बैंक रोड की ओर बढ़ी, जहां यादव को स्कूटर चलाते हुए फिल्माया जा रहा था।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
46 mins agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines