Shyam Rangeela Varanasi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार 14 मई को वाराणसी ने अपना नामांकन दाखिल किया। कॉमेडियन और पीएम मोदी की मिमिक्री करने वाले श्याम रंगीला ने भी वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। हालांकि अब श्याम रंगीला वाराणसी के प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं। श्याम रंगीला का कहना है कि उन्हें पर्चा दाखिल नहीं करने दिया जा रहा है।
14 मई की सुबह श्याम रंगीला ने एक वीडियो शेयर कर कहा कि उनके पास प्रस्तावक हैं, वह पूरी तैयार हैं लेकिन नामांकन ले ही नहीं रहे हैं। नामांकन लेने के बाद खारिज कर दो लेकिन नामांकन लो तो सही। इसके बाद श्याम रंगीला वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ करते हैं तो उन्हें 12 बजे के बाद आने के लिए कहा गया।
श्याम रंगीला ने कहा- नहीं करने दिया जा रहा नामांकन
श्याम रंगीला ने किसी अधिकारी को फोन कर कहा कि मुझे नामांकन करना है, मुझे कल भी नामांकन नहीं करने दिया गया। श्याम रंगीला का कहना है कि अजय राय नामांकन करने पहुंचे तो उनके साथ 15-20 लोग गए थे, उनकी एंट्री कर दी गई और हम लाइन में खड़े रहे। श्याम ने कहा कि यहां की प्रक्रिया दो भागों में बंटी हुई है। जिनका नामांकन इन्हें लेना है, उनके लिए अलग प्रक्रिया और जिनका नामांकन नहीं लेना है उनके लिए अलग प्रक्रिया।
श्याम रंगीला का यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं । एक ने लिखा कि अभी तक 14 लोगों ने नामांकन किया है तो तुम्हें ही दिक्कत क्यों आ रही है भाई? एक ने लिखा कि श्याम रंगीला कहां राजनीति में फंस रहा है, कॉमेडी अच्छी करते थे, उसी पर काम करना चाहिए था। एक अन्य ने लिखा कि वाकई ये बेहद चिंताजनक स्थिति है कि एक व्यक्ति नामांकन करने पहुंचा लेकिन दो दिन से उसे पर्चा ही दाखिल नहीं करने दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : चोरी करने के लिए एक साल में 200 बार फ्लाइट में चढ़ा शख्स, लाखों के सामान पर साफ किया हाथ
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर श्याम रंगीला के आरोप ठीक हैं तो वाकई चुनाव आयोग के रवैये पर सवाल खड़े होते हैं। एक अन्य ने लिखा कि आखिरकार चुनाव आयोग कैसे खुद को निष्पक्ष और ईमानदार कहता है। एक ने लिखा कि बाबा साहब ने संविधान में हर व्यक्ति को चुनाव लड़ने का अधिकार दिया है, फिर चाहे वो राजा हो या रंक लेकिन जिस तरीके से श्याम रंगीला को नामांकन करने से रोका जा रहा है ये संविधान विरोधी और निंदनीय है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
7 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
8 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
9 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines