---विज्ञापन---

दिल का दौरा पड़ने का नाटक कर दुकान में की चोरी, CCTV में कैद हुई हेरा फेरी; वीडियो हो रहा वायरल

Weird News : अमेरिका के कोलोराडो में एक अनोखी चोरी हुई। चोर ने दिल का दौरा पड़ने का नाटक कर 7 लाख रुपये के दो पिल्ले चुरा लिए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

Weird News : चोरी करने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। दुकान में अजीब तरीके से चोरी की कई घटनाएं कैमरे में कैद हो चुकी हैं। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें चोरी करने के लिए दो लोगों ने ऐसा प्लान बनाया कि हर कोई हैरत में पड़ गया। मामला अमेरिका के कोलोराडो का है। चोरी की इस विचित्र घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

चोरी की यह घटना परफेक्ट पेट्स में हुई, जो पालतू जानवरों का स्टोर है। फुटेज में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अचानक एक डिस्प्ले केस के पास गिर गया। वहां मौजूद लोगों को लगा कि उसे दिल का दौरा पड़ा है और उसे मदद की जरूरत है। दुकान में मौजूद कर्मचारी और ग्राहक के तौर पर मौजूद मां और उसके दो छोटे बच्चे मदद के लिए दौड़े, तो इसी बीच दूसरे शख्स ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

---विज्ञापन---

जैसे ही सभी का ध्यान जमीन पर गिरे शख्स पर गया, वहां मौजूद एक अन्य शख्स डिस्प्ले केस में हाथ डालकर लगभग सात लाख रुपये के दो कुत्तों को वहां से उठा लिया और लेकर भाग गया। दुकान के बाहर एक कैडिलैक एस्केलेडकार पहले से ही खड़ी थी, जिसके बाद वह कार से भाग निकला।


हालांकि, एक दिन बाद चोरी किए गए पिल्लों में से एक को स्टोर पर वापस दे दिया गया। इसे एक महिला ने एक लाख तीस हजार रुपये में सड़क के किनारे से खरीदा था। खरीदने के बाद कुछ ही देर बाद महिला ने पिल्ले को पहचाना और तुरंत स्टोर को फोन किया। स्टोर के कर्मचारी बेहद खुश हुए हैं और उन्होंने महिला की ईमानदारी के लिए उसे सम्मानित करने की योजना भी बनाई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : प्रयागराज नहीं जा पाए तो स्विमिंग पूल को ही बना लिया ‘संगम’, नोएडा की सोसाइटी का वीडियो वायरल

वहीं, पुलिस ने चोरी के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 37 साल के टिमोथी डेविस के रूप में की गई है। उस पर चोरी, ड्रग रखने और साजिश रचने सहित कई आरोप हैं। अभी भी इस मामले के तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। कार पर कोई लाइसेंस प्लेट नहीं थी और खिड़कियों को काले रंग की फिल्म से ढंक दिया गया था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

First published on: Feb 27, 2025 11:52 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola