Bizarre News : कुछ लोग इतनी गहरी नींद में सोते हैं कि उनके आस-पास कुछ भी जाए, उन्हें पता ही नहीं चलता। ऐसे लोगों को कीड़े-मकोड़े से सावधान रहने की जरूरत है। एक शख्स गहरी नींद में सो गया तो एक कॉकरोच की वजह से उसकी जान मुसीबत में फंस गई। मामला चीन का है। दरअसल कॉकरोच शख्स के मुंह में घुस गया था।
चौंकाने वाली घटना सुनकर हर कोई हैरान है कि आखिर कैसे कॉकरोच किसी के मुंह में जा सकता है। बताया जा रहा है कि सोते वक्त कॉकरोच शख्स के मुंह में गया। शख्स उसे चबाने लगा। इसके बाद कॉकरोच उसकी नाक में घुस गया लेकिन शख्स नींद से उठा नहीं। कुछ देर बाद नाक में कॉकरोच के रेंगने से परेशानी हुई।
रात में मुंह में घुसा कॉकरोच, सुबह भूला
शख्स इतनी गहरी नींद में था कि उसने उठकर नाक को चेक करने की जहमत नहीं उठाई, वो फिर से सो गया। शख्स 58 साल का था और इसका नाम हाइको बताया जा रहा है। वह चीन के हेनान प्रांत का रहने वाला है। सुबह हुई वह सब भूल गया लेकिन कभी-कभी सांस से बदबू आने लगी और उसकी हालत बिगड़ने लगी।
यह भी पढ़ें : भारत में नहीं तो कहां है दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर? आपके पास भी नही होगा जवाब
शख्स को होने लगी परेशानी
बताया गया कि सांस में बदबू आने के साथ ही पीले रंग का बलगम भी आने लगा। खांसी के सांस लेने में भी परेशान होने लगी। इसके बाद वह मजबूर होकर डॉक्टर के पास गया। जहां जांच के बाद पता चला कि शख्स के सांस नली में तो कॉकरोच घुसा हुआ था।
यह भी पढ़ें : अर्थी के पास बैठ फिल्मी गीत पर बनाई रील, यूजर्स ने कमेंट कर जमकर फटकारा
एक घंटे की मेहनत के बाद मेडिकल टीम कॉकरोच को निकालने में सफल रही। बताया गया कि कॉकरोच अंदर ही सड़ने लगा था। शख्स को एक दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, अब वह ठीक बताया जा रहा है। ये खबर उन लोगों के लिए चेतावनी है, जो अधिक गहरी नींद में सोते हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines