---विज्ञापन---

सो रहे शख्स के साथ कॉकरोच ने कर दिया ‘कांड’! भागना पड़ा अस्पताल; जानें क्या है पूरा मामला

Bizarre News : एक शख्स रात को इतनी गहरी नींद में सो रहा था कि कॉकरोच कब उसके साथ कांड कर गया, उसे पता ही नहीं चला। सुबह तक शख्स भूल गया लेकिन कुछ दिन बाद उसकी हालत खराब होंगे लगी।

Bizarre News : कुछ लोग इतनी गहरी नींद में सोते हैं कि उनके आस-पास कुछ भी जाए, उन्हें पता ही नहीं चलता। ऐसे लोगों को कीड़े-मकोड़े से सावधान रहने की जरूरत है। एक शख्स गहरी नींद में सो गया तो एक कॉकरोच की वजह से उसकी जान मुसीबत में फंस गई। मामला चीन का है। दरअसल कॉकरोच शख्स के मुंह में घुस गया था।

चौंकाने वाली घटना सुनकर हर कोई हैरान है कि आखिर कैसे कॉकरोच किसी के  मुंह में जा सकता है। बताया जा रहा है कि सोते वक्त कॉकरोच शख्स के मुंह में गया। शख्स उसे चबाने लगा। इसके बाद कॉकरोच उसकी नाक में घुस गया लेकिन शख्स नींद से उठा नहीं। कुछ देर बाद नाक में कॉकरोच के रेंगने से परेशानी हुई।

---विज्ञापन---

रात में मुंह में घुसा कॉकरोच, सुबह भूला

शख्स इतनी गहरी नींद में था कि उसने उठकर नाक को चेक करने की जहमत नहीं उठाई, वो फिर से सो गया। शख्स 58 साल का था और इसका नाम हाइको बताया जा रहा है। वह चीन के हेनान प्रांत का रहने वाला है। सुबह हुई वह सब भूल गया लेकिन कभी-कभी सांस से बदबू आने लगी और उसकी हालत बिगड़ने लगी।

यह भी पढ़ें : भारत में नहीं तो कहां है दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर? आपके पास भी नही होगा जवाब

---विज्ञापन---

शख्स को होने लगी परेशानी

बताया गया कि सांस में बदबू आने के साथ ही पीले रंग का बलगम भी आने लगा। खांसी के सांस लेने में भी परेशान  होने लगी। इसके बाद वह मजबूर होकर डॉक्टर के पास गया। जहां जांच के बाद पता चला कि शख्स के सांस नली में तो कॉकरोच घुसा हुआ था।

यह भी पढ़ें : अर्थी के पास बैठ फिल्मी गीत पर बनाई रील, यूजर्स ने कमेंट कर जमकर फटकारा

---विज्ञापन---

एक घंटे की मेहनत के बाद मेडिकल टीम कॉकरोच को निकालने में सफल रही। बताया गया कि कॉकरोच अंदर ही सड़ने लगा था। शख्स को एक दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, अब वह ठीक बताया जा रहा है। ये खबर उन लोगों के लिए चेतावनी है, जो अधिक गहरी नींद में सोते हैं।

First published on: Sep 07, 2024 03:15 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola