हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिलजीत दोसांझ ने शराब की जगह लिया 'कोक' का नाम तो गदगद हो उठी कोका कोला कंपनी, ऐसे दिया जवाब

Diljit Dosanjh Viral Video : दिलजीत दोसांझ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह शराब की जगह फेमस ब्रांड कोक का नाम ले रहे हैं। इसके बाद कोका कोला ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

Diljit Dosanjh Viral Video : दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। उनके कार्यक्रम में शामिल फैंस काफी उत्साहित दिखाई दिए हैं। हाल ही में हैदराबाद में उनका एक कार्यक्रम हुआ, जहां उन्होंने कोक का जिक्र कर कोका कोला कंपनी को गदगद कर दिया है।

पंजाबी गायक ने हैदराबाद में परफॉर्म करते समय “दारू” जैसे शब्दों की जगह कोक का इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि तेलंगाना राज्य के निर्देश का पालन किया जा सके जिसमें उनसे शराब, ड्रग्स या हिंसा को बढ़ावा देने वाले गाने न गाने को कहा गया था।

दिलजीत ने हैदराबाद में कार्यक्रम के दौरान “5 तारा ठेके” की जगह “5 तारा होटल” कहा और “दारू ‘च लेमोनेड” बोल को “कोक ‘च लेमोनेड” में बदल दिया। इसी तरह कई जगहों पर उन्होंने शराब की जगह कोक का इस्तेमाल किया। कोक का इस्तेमाल करने से लोग भी गदगद हो उठे।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो गया और अब कोका कोला कंपनी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गाने के बोल का जिक्र करते हुए कोका कोला के अधिकारिक अकाउंट से लिखा गया कि “चौथा काम तेवड़े गाने जपने (चौथा कार्य आपके गीतों को जपना है)। इसके साथ ही एक स्माइली फेस और दिल वाला इमोजी भी बनाया गया।

यह भी पढ़ें : Video: चलती कार संग भागती भाभी के ठुमके वायरल, यूजर्स बोले-कुछ तो शर्म करो…

विज्ञापन

सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि हां भाई तेलंगाना सरकार, आगे कोक का स्वाद? एक ने लिखा कि कोई शराब वाला गाना नहीं…कोई दिक्कत नहीं। हमारे पास कोक बेबी है। एक ने लिखा कि तेलंगाना सरकार की चेतावनी के बाद कोका कोला के मजे हो गये। उसके लिए दिलजीत ने फ्री में प्रचार कर दिया. एक अन्य ने लिखा कि तेलंगाना सरकार को गजब जवाब है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola