Snake Viral Video: देश में पाए जाने वाले खतरनाक कोबरा की प्रवृति डंसने (काटने) की है, लेकिन जब आपको पता चले कि कोबरा डंसने के बजाए चप्पल चोरी कर ले गया तो ये हैरान करने वाला होगा, लेकिन आपसे कहा जाए कि ये सच है तो शायद आप नहीं मानेंगे। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो को देखकर आपको इस पर यकीन हो जाएगा।

विज्ञापन

वायरल वीडियो को भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी परवीन कस्वां ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा कि मुझे आश्चर्य है कि यह सांप उस चप्पल के साथ क्या करेगा, जबकि उसके पैर नहीं हैं। वीडियो कहां का है, इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में क्या है

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 30 सेकंड का है। इस वीडियो में पहले सांप कुछ लोगों की ओर भागता दिख रहा है। सांप देखकर मौके पर मौजूद लोग आवाज देकर उसे भगाते दिख रहे हैं। इसके बाद सांप उनकी ओर आता है, एक चप्पल अपने मुंह में दबा लेता है। थोड़ी देर बाद वह अपने फन में चप्पल दबाए तेजी से निकल जाता है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को 150k से अधिक व्यूज और 4,900 लाइक्स मिले हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “बोली भोजपुरी है, ये वीडियो बिहार का होना चाहिए।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “सांप की सजगता पसंद आई.. फास्ट एंड फ्यूरियस।” एक तीसरे यूजर ने लिखा, ‘क्राइम मास्टर गो गो’।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ