Cobra Snake Venom : ये तो हम सभी जानते हैं कि कोबरा एक जहरीला सांप होता है। इस सांप के काटने के कुछ ही देर बाद इंसान की मौत हो जाती है। अगर सही समय पर इलाज मिल जाए तो इंसान को बचाया जा सकता है लेकिन वक्त बहुत कम होता है। इस बीच सवाल ये भी उठता है कि क्या अपने ही जहर से कोबरा मर सकता है? आइये इसी सवाल का जवाब जानते हैं।
कोबरा सांप में न्यूरोटॉक्सिन नामक जहर होता है। अगर यह सांप किसी को काटता है तो लगभग 2 से 5 मिलीलीटर तक जहर छोड़ता है। कुछ रिसर्च में तो यह भी दावा किया गया है कि कई बार कोबरा 7 मिलीलीटर तक जहर शिकार के शरीर में छोड़ सकते हैं। कोबरा के काटने के बाद इंसान को उल्टी, गंभीर दर्द,खून का काला होना, गैंग्रीन, सांस लेने में दिक्कत जैसी परेशानी होती है।
कोबरा का जहर सीधे इंसान के नर्वस सिस्टम पर अटैक करता है, जिसके कारण जहर न्यूरोट्रांसमीटर को ब्लॉक कर देता है जो इंसान के लिए खतरनाक होता है और जान चली जाती है। इसका असर मांसपेशियों पर भी पड़ता है लेकिन सवाल ये है कि कोबरा पर उसके जहर का असर क्यों नहीं होता? दरअसल कोबरा पर उसके जहर का असर इसलिए नहीं पड़ता क्योंकि इसका असर उसके मांसपेशियों और रिसेप्टर पर नहीं होता।
इसके साथ ही कोबरा के शरीर में ऐसे प्रोटीन पाए जाते हैं जो उसके जहर को फैलने से रोक देते हैं। सांपों के दांत के पास जहर की थैली होती है, इसी में जहर होता है। जब सांप किसी पर अटैक करता है तो जहर दातों से हुए शिकार के शरीर में चला जाता है। कोबरा के मुंह में एक खास तरह की परत होती है, जो जहर को शरीर में जाने से रोकती है।
यह भी पढ़ें : देश में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में उमड़े भक्त; देखें तस्वीरें
इतना नहीं, कोबरा के शरीर में एक एंटीवेनम होता है, जो जहर के प्रभाव को कम कर देता है। ये एंटीवेनम शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले तत्व को खत्म कर देता है। कोबरा के शरीर की बनावट भी ऐसी होती है कि जहर सीधे उसके महत्वपूर्ण अंगों तक नहीं पहुंच पाता।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines