CM Yogi and Ravi Kishan Speech : गोरखपुर से सांसद रवि किशन और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच हंसी मजाक के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। रवि किशन की बातों को सुनकर अक्सर सीएम योगी अपनी हंसी को रोकने में विफल दिखाई दिए हैं। वहीं रवि किशन की चुटकी लेने से सीएम योगी भी पीछे नहीं रहते। अब सीएम योगी ने फिर रवि किशन पर मजेदार टिप्पणी की है।
गोरखपुर में एक सभा में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रवि किशन की फिल्म को कितने लोगों ने देखा है? फ्री में देखें हैं या पैसे देकर? अच्छा मुझे बताओ कि अच्छा कपड़ा ना पहनकर, फटे कपड़ों में या अंडरवियर में एक्टिंग करने लग जाएं तो कितने लोग फिल्म देखने जाएंगे।
सीएम योगी की बातों को सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े। इतना ही नहीं, खुद सीएम योगी की भी हंसी नहीं रुकी। अच्छा कपड़ा पहनकर एक्टिंग करते हैं तभी तो लोगों को वह हीरो लगते हैं। वह अपनी बातों से लोगों का मनोरंजन भी कर देते हैं, मेरा भी मनोरंजन कर देते हैं। गांव-गांव जा रहे हैं, मेहनत कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सीएम योगी का यह बयान वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की टिप्पणियां आ रही हैं। एक ने लिखा कि योगी जी रवि किशन की खिंचाई करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। एक अन्य ने लिखा कि रवि किशन को बाबा बहुत हल्के में लेते हैं। सांसद है भाई वो। एक अन्य ने लिखा कि सीएम योगी और रवि किशन के बीच बातचीत वाकई बड़ी मजेदार होती है।
यह भी पढ़ें : UP के मुख्यमंत्री की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रही वायरल, जानें पूरा मामला
बता दें कि जिस गोरखपुर से सीएम योगी सांसद थे, सीएम बनने के बाद वहां से रवि किशन ने चुनाव लड़ा और अब वह सांसद हैं। सीएम योगी के साथ मिलकर रवि किशन गोरखपुर में तमाम योजनाओं पर काम कर रहे हैं। समय समय पर सीएम योगी रवि किशन की तारीफ करते रहे हैं।
संबंधित खबरें
बालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
15 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
17 hrs agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
22 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
3 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines