falseवोटिंग के बीच पाकिस्तान के पूर्व मंत्री पर क्यों भड़के केजरीवाल? लगा दी क्लास
Author: Avinash Tiwari
2024-05-25 13:23:58
CM Kejriwal angry at Pak leader : देश के कई राज्यों में आज मतदान हो रहा है, दिल्ली की भी सातों सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ वोट डाला और सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की। सीएम के इसी पोस्ट पर पाकिस्तान का एक नेता ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’ बनने की कोशिश करने लगा लेकिन दिल्ली सीएम ने क्लास लगा दी।
सीएम केजरीवाल ने परिवार के लोगों के साथ मतदान करने के बाद फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि मैंने अपने पिता, पत्नी और बच्चों के साथ आज वोट डाला। मेरी माता जी की तबियत बहुत खराब है। वो नहीं जा पाईं। मैंने तानाशाही, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ वोट डाला। आप भी वोट डालने जरूर जाएं। इस पर पाकिस्तान के पूर्व मंत्री और बड़बोले नेता फवाद चौधरी ने प्रतिक्रिया दी।
फवाद चौधरी ने लिखा कि शांति और सद्भावना नफरत और उग्रवाद की ताकतों को हराएं। फवाद के इस नसीहत पर सीएम केजरीवाल ने जोरदार पलटवार किया और लिखा कि चौधरी साहिब, मैं और मेरे देश के लोग अपने मसलों को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं। आपके ट्वीट की जरूरत नहीं है। इस वक्त पाकिस्तान के हालात बहुत खराब हैं। आप अपने देश को संभालिए। भारत में हो रहे चुनाव हमारा आंतरिक मामला है। आतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों का हस्तक्षेप भारत बर्दाश्त नहीं करेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines