हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

एकनाथ शिंदे के वायरल वीडियो पर आदित्य ठाकरे का तंज, बताया- राज्य का अवैध सीएम

CM Eknath Shinde Video Viral : महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर शिवसेना (उद्धव गुट) आदित्य ठाकरे ने तंज कसा है।

विज्ञापन

CM Eknath Shinde Video Viral : महाराष्ट्र में चल रहे विधानसभा चुनाव के चलते कई दिलचस्प मामले सामने आ रहे हैं। शिवसेना और NCP के दो भाग हो चुके हैं और दोनों ही पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद उद्धव ठाकरे के बेटे शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने खिंचाई की है।

क्या है वीडियो में?

वायरल वीडियो में सीएम एकनाथ शिंदे सभा को संबोधित करते दिखाई दे रहे हैं। सीएम शिंदे के पीछे वरिष्ठ नेता तानाजी सावंत खड़े हैं। भाषण के दौरान सीएम योजनाओं के नाम गिना रहे थे तो पीछे खड़े तानाजी सावंत योजनाओं के नाम बता रहे थे और उसे सुनकर सीएम जनता को बता रहे थे। चंद सेकंड का यह वीडियो शिवसेना (उद्धव) नेता अम्बादास दानवे ने शेयर किया और लिखा..

‘तानाजी राव को ऐसा करने के लिए कितना प्रेरित किया! अरे उन्हें कुछ कहने दो..क्या मुख्यमंत्री आपके काम की समीक्षा नहीं कर रहे हैं? ये योजनाएं शायद सिर्फ नाम की थीं, जिन्हें सीएम की मंजूरी की जरूरत नहीं थी!’

वहीं इस पर आदित्य ठाकरे ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, ‘नया टेलीप्रॉम्प्टर। यह अयोग्य आदमी हमारे राज्य का अवैध मुख्यमंत्री है, भाजपा को धन्यवाद।’ इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है और बड़ी संख्या में लोगों की प्रतिक्रियाएं आई हैं।


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आज कल राजनेताओं में वह बात नहीं है जो एक अच्छे राजनेता में होने चाहिए। एक वक्त था जब देश में इंदिरा गांधी, बाला साहेब ठाकरे, अटल बिहारी बाजपाई, मुलायम सिंह यादव, राजीव गांधी जैसे नेताओं को सुनने और देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ बिना किसी ताम-झाम के आती थी। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि सीएम साहब को नहीं पता था कि क्या-क्या योजना शुरू हुई? तानाजी सावंत क्यों बोल रहे हैं?

यह भी पढ़ें : डिलीवरी एजेंट ने उड़ाई अफवाह तो जोमौटो ने कहा- मत दो गलत जानकारी, वायरल हुआ पोस्ट

एक ने लिखा कि सीएम साहब क्या आप फाइलों पर साइन भी नहीं करते थे? आपको ताना जी सावंत क्यों बता रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि ये नए स्टाइल का टेलीप्रॉम्प्टर है। यह किसी को दिखता नहीं लेकिन सुनाई जरूर देता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें