हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

क्या महाकुंभ में 144 साल के बाबा ने ली समाधि? अंतिम दर्शन का वीडियो हो रहा वायरल

Maha Kumbh Sadhu Viral Video : प्रयागराज के महाकुंभ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि 144 साल के बाबा ने समाधि ली है।

विज्ञापन

Maha Kumbh Sadhu Viral Video : उत्तर प्रदेश के महाकुंभ के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो में कुंभ की भव्यता देखने को मिल रही है तो कुछ वीडियो महाकुंभ में पहुंचे लोगों के बारे में हैं। महाकुंभ में शामिल होने के लिए सभी अखाड़ों के साधुसंत और तपस्वी पहुंचे हुए हैं। इसी बीच एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया है कि 144 साल के साधु का निधन महाकुंभ में हुआ है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक साधु ब्रह्मलीन हो चुके हैं। उनके शव के साथ अंतिम प्रक्रिया की जा रही है। पीछे एक पोस्टर दिखाई दे रहा है, जिसमें जूना अखाड़ा लिखा हुआ है। वीडियो शेयर कर दावा किया है कि साधु की उम्र 144 साल थी और उन्होंने महाकुंभ में अंतिम सांस ली है। लोगों का कहना है कि उन्होंने 144 साल बाद कुंभ आता है और गुरूजी ने 144 साल बाद प्राण त्याग किये हैं।

सोशल मीडिया पर खूब वायरल है ये वीडियो

हालांकि इस वीडियो को पुष्टि हम नहीं कर रहे हैं लेकिन इस वीडियो को इसी दावे के साथ कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि बाबा जी किस्मत है, ऐसा सौभाग्य किसे मिलता है? एक अन्य ने लिखा कि 144 वर्ष असंभव है। उन्हें उनके अंतिम समय में अस्पताल ले जाना चाहिए था।


एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर यह सच है तो अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी उम्र की वैज्ञानिक जांच की जानी चाहिए। पूरी दुनिया को पता चले कि हिमालय में साधु होने का मतलब सिर्फ सब कुछ त्यागना नहीं है, बल्कि महाकाल के करीब होना है। एक अन्य ने लिखा कि मुझे लगता है कि 144 साल का दावा कुछ ज्यादा ही गलत है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें