Chongqing Underwear Crisis : चीन में उस वक्त लोग हैरान रह गए जब आसमान से अचानक अंडरवियर की बारिश होने लगी। आसमान में अंडरवियर ही अंडरवियर दिखाई दे रहे थे। इसे “9/2 चोंगकिंग अंडरवियर संकट” नाम दिया गया है। आखिर आसमान में अचानक इतने अंडरवियर कहां से आ गए? आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।
चीन के एक शहर में 2 सितंबर को अचानक आसमान में अंडरवियर या इनरवियर उड़ते दिखाई दिए। चोंगकिंग शहर के लोगों के अंडरवियर बालकनी से उड़ गए। बताया जा रहा है कि तेज हवा के चलते अंडरवियर आसमान में उड़ते दिखाई दिए। चीनी सोशल मीडिया पर ऐप इससे जुड़े कई वीडियो और फोटो शेयर किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि चोंगकिंग शहर में भीषण गर्मी पड़ रही है। स्कूल की छुट्टी कर दी गई है और लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी जा रही है। गर्मी से थोड़ी राहत मिल सके, इसके लिए अधिकारियों ने कृत्रिम रूप से बारिश कराने का फैसला किया था। यह सभी चल ही रहा था कि अचनाक तेज हवाएं चलने लगीं और आसमान में अंडरवियर ही अंडरवियर दिखाई दिए।
आसमान में इतने अंडरवियर कहां से आए?
दरअसल चीन में अधिकतर लोग नहाने के बाद अपना अंडरवियर खुद हाथों से साफ करते हैं और सूखने के लिए बॉलकनी या खुले में ही फैला देते हैं। एक दिन अचानक तेज हवाएं चली और ये अंडरवियर उड़ने लगे। इनकी संख्या इतनी अधिक थी कि हर तरफ सिर्फ अंडरवियर ही अंडरवियर दिखाई दे रहे थे।
यह भी पढ़ें : नहाती महिलाओं के1000 वीडियो कैमरे में कैद, चाइल्ड पोर्नोग्राफी में भी फंसा है आरोपी
क्या बोले अधिकारी?
रिपोर्ट्स की मानें तो कृत्रिम बारिश करा रहे अधिकारियों का कहना है कि कृत्रिम बारिश और तेज हवाओं का आपस में कोई लेना देना नहीं है। दक्षिण-पश्चिमी चीन में भीषण गर्मी पड़ रही है, तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके बाद कृत्रिम बारिश कराने का फैसला लिया गया था।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines