Watch Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो सामने आया है, जिसमें चॉकलेट को चिकन टिक्का के साथ पेश किया गया है। इस कॉम्बिनेशन को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिली है। जहां एक तरफ कुछ लोगों ने इसकी आश्चर्य दिखाया है तो कुछ इसको देखकर नाराज भी नजर आए है। वीडियो में लोकप्रिय भारतीय व्यंजन चिकन टिक्का को चॉकलेट के साथ मिलाकर एक अजीबोगरीब फ्यूजन मिठाई बनाते हुए दिखाया गया है। इस क्लिप को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो की शुरुआत में आपको सफेद चॉकलेट को मोल्ड पर डाला जाता है। इसके बाद इसके चिकन टिक्का को अंदर भर दिया जाता है। चॉकलेट की एक और परत के साथ इसे सील कर दिया जाता है और मिश्रण को कुछ घंटों के लिए फ्रीज कर दिया दाता है। इसके बाद आखिरी प्रोडक्ट सामने आता है, जो एक ऐसा फ्यूजन स्वीट है, जिसमें मीठा और नमकीन एक ऐसा मिश्रण है जो पहले कभी नहीं देखा गया। इस वीडियो को ‘दुबई का स्कोकोलेड चिकन टिक्का मसाला,’ कैप्शन के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपके लिए वीडियो शेयर कर रहे हैं।
वीडियो पर आए कई कमेंट
वीडियो ने दुनिया भर के खाने के शौकीनों का ध्यान जल्दी ही अपनी ओर खींच लिया, लेकिन कुछ ही समय में कमेंट सेक्शन में बहुत से नेगेटिव रिएक्शन आ गई। मगर कुछ यूजर ने इस कॉम्बिनेशन की सराहना भी की है। एक यूजर ने लिखा कि पा जी मुझे अब जर्मनी जाना है!!! मुझे टिक्का दुबई चॉकलेट खाने की बहुत तलब हो रही है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि आपको जेल होनी चाहिए इसके लिए, वेरी इरिटेटिंग। एक अन्य ने कहा कि बस एक सवाल – क्यों? इस वीडियो पर अब तक 3000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें – 58 वर्षीय महिला करती है जेबकतरों से सुरक्षा! पर्यटकों को करती है सचेत, जानिए पूरी डिटेल
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines