Trending Video: भारत के बिबेक पांगेनी (Bibek Pangeni), जो कैंसर से जूझ रहे थे, और उनकी धर्मपत्नी श्रीजना सुबेदी (Srijana Subedi), जिन्होंने अपने पति की देखभाल कर सभी लोगों का दिल जीत लिया था, वैसे ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां चीन की एक महिला अपने दिव्यांग पति को गोद में लेती नजर आ रही है. जिसे देख लोगों की आंखें भर आईं. आपको बता दें, महिला अपने पति को स्लीपर ट्रेन में चढ़ाने के लिए उसे गोद में लेते हुए नजर आ रही है.
वीडियो में, जैसा कि आप देख सकते हैं, महिला ने किसी भी मदद लिए बिना अपने पति को स्ट्रैप की मदद से बांधा, ताकि वह ट्रेन में उसे अच्छे से लिटा सके. वीडियो ने न सिर्फ लाखों लोगों का दिल जीता, बल्कि लोगों को यह भी सोचने पर मजबूर कर दिया कि दिव्यांग लोगों को किन मुश्किलों से गुजरना पड़ता है. साथ ही परिवार में रिश्तों का मजबूत होना बहुत ही जरूरी हो जाता है.
किस तरह हुआ वीडियो वायरल?
यह वीडियो चीन के सोशल मीडिया पर सबसे पहले वायरल हुआ था, जिसे देख चीन के लोगों की आंखें भर आईं. फिर देखते ही देखते यह पूरे अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच गया. लोगों ने कमेंट करके महिला की हिम्मत और समर्पण की दाद दी, साथ ही जमकर तारीफ की. कई यूजर्स ने लिखा कि यह सिर्फ एक ट्रेन यात्रा नहीं, बल्कि एक रिश्ते की सच्ची तस्वीर है. कुछ ने इसे “Real-Life Love Story” कहा, तो कुछ ने इसे “True Partnership Goals” बताया. लेकिन बहुत से लोगों ने इस वीडियो पर सवाल भी उठाया कि स्टेशन पर दिव्यांग लोगों के लिए कोई व्यवस्था क्यों नहीं है.
ये भी पढ़ें- बाइकर दादी की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर मचाई ‘धूम’, देखते ही लोग बोले- जय-वीरू की बिंदास जोड़ी
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
14 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines