---विज्ञापन---

मां-बाप बोले- मत खा, नहीं मानी और रील के चक्कर में रोज खाती रही 10 किलो खाना, शर्त के चक्कर में गई जान

Weird News : एक लड़की सोशल मीडिया पर लाइव कर सबसे अधिक खाना खाने की शर्त पूरी कर रही थी, लड़की शर्त जीत गई और उसे पुरस्कार भी मिल गया लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

---विज्ञापन---

Weird News : सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग क्या नहीं करते हैं। कभी खतरनाक स्टंट करते हैं तो कभी चैलेंज लगाते हैं। खाना खाने वाले लोगों के भी वीडियो खूब देखे जाते हैं। ऐसे कई लोग हैं जो अजीब तरीके से खाना खाने या अधिक खाना खाने के वीडियो शेयर करते हैं। इतना ही चैलेंज लगाकर भी खाना खाते हैं। चैलेंज लगाकर खाना खाने वाली एक महिला की मौत हो गई है।

मामला चीन का है, स्थानीय सोशल मीडिया पर पैन जियाओटिंग नाम की एक लड़की खूब प्रसिद्ध है। इस लड़की की उम्र महज 24 साल है लेकिन भोजन से जुड़े चैलेंज को स्वीकार कर ये लड़की खूब फेमस हो चुकी है लेकिन एक चैलेंज को जीतने के बाद उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई को पैन जियाओटिंग एक चैलेंज के दौरान खाना खा रही थी, जिसका सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण भी चल रहा था।

---विज्ञापन---

इतना खा गई कि हो गई मौत 

चैलेंज जीतने वालों को सम्मान, पुरस्कार और सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि मिलने वाली थी। लड़की ने इसे इतना सीरियस ले लिया कि उसने अपनी जान की भी परवाह नहीं की और इस चैलेंज को जीत लिया। इस लड़की को पुरस्कार और दर्शकों की तालियां और सम्मान मिला लेकिन उसे नहीं पता था कि ये उसका आखिरी चैलेंज साबित होने वाला है। बताया गया कि अधिक खाने की वजह से उसकी मौत हो गई। बता दें कि इस चैलेंज को मुकबैंग कहा जाता है। बताया गया कि लड़की के मां बाप उसे इतना हाने से मना करते थे लेकिन वह नहीं मानी।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, पैन जियाओटिंग को मुकबैंग में दिलचस्पी बढ़ती चली गई। वह एक बार में लगभग 10 किलोग्राम से अधिक भोजन खा जाती थी। इतना खाने के बाद वह यह नहीं कहती थी कि अब नहीं खा सकती। उसे इतना अधिक खाने के बाद डर ही नहीं लगता था। वह इतना खाने के बाद खुद पर ही गर्व करती थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर को सांप ने काटा, मौत से मचा हड़कंप! वायरल हो रहा है ये वीडियो

पैन जियाओटिंग पहले एक साधारण वेटर थी।अपने एक दोस्त को जब उसने मुकबैंग करके अधिक पैसा कमाते देखी तो वह भी इस चैलेंज में कूद पड़ी। शुरुआत में वह कुछ ही लोगों के साथ या कैमरे के साथ अकेले ही खाती थी लेकिन धीरे-धीरे उसका मनोबल बढ़ता गया। अब उसके मौत की खबर सामने आ रही है।

First published on: Jul 21, 2024 03:20 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola