Chinese Manjha : मकर संक्रांति के मौके पर देश के अधिकतर क्षेत्रों में लोग पतंग उड़ाते हैं। पतंग उड़ाने के लिए बड़ी संख्या में लोग प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का उपयोग करते हैं। यह मांझा बेहद खतरनाक होता है। अभी हाल ही में शाहजहांपुर के एक सिपाही शाहरुख हसन की गर्दन चाइनीज मांझे से कट गई। वह सड़क पर तड़पते रहे, स्थानीय लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आखिर चाइनीज मांझा इतना खतरनाक क्यों होता है और इसका उपयोग करने या बेचने पर क्या कार्रवाई हो सकती है?
चाइनीज मांझा प्लास्टिक और धातु के मिश्रण से बना होता है। चाइनीज मांझा सामान्य मांझे की तुलना में काफी धारदार भी होता है। यह इलेक्ट्रिक कंडक्टर होता है, जिसका मतलब ये है कि चाइनीज मांझे में करंट आने का खतरा रहता है। ये मांझा आसानी से टूटता भी नहीं है। यही कारण है कि इसमें फंसने के बाद कई पक्षी और इंसानों की मौत हो जाती है।
बरतें ये सावधानियां
बाइक सवार लोगों को हेलमेट पहनने और चेहरे को पूरी तरह से कवर करने की सलाह दी जाती है। बच्चों को भी चाइनीज मांझा ना छूने से बचाने की सलाह दें। बाइकर्स को एंटी-चाइनीज मांझा गार्ड लगाना चाहिए। पैदल चलते समय भी सतर्क रहना चाहिए और गर्दन को स्कार्फ से ढकना चाहिए। अक्सर इस मांझे से इंसान का गला ही कटता है। चीनी मांझा बेचने और उपयोग करने पर सख्त कार्रवाई होती है। जानें कौन-कौन सी धाराएं लगेंगी और क्या है सजा?
भारत में चीनी मांझे पर प्रतिबंध है, लेकिन इसके बावजूद कई लोग इसे बेचते और उपयोग करते हैं। चीनी मांझा मानव जीवन और पक्षियों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। सरकार ने इसके निर्माण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए कड़े कानून बनाए हैं।
चीनी मांझा बेचने और खरीदने वालों, हो जाओ सावधान
चाइनीज मांझा पर सरकार ने प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद भी कई लोग इसे खरीदते और बेचते हैं। खरीदने और बेचने वालों पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 की धारा 15 के तहत 5 साल तक की सजा और ₹1 लाख तक का जुर्माना हो सकता है। भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 188 (सरकारी आदेश का उल्लंघन) के तहत 6 महीने तक की सजा या जुर्माना हो सकता है।
यह भी पढ़ें : Youtuber की रशियन पत्नी का वीडियो वायरल, उसे ‘सिक्स थाउजेंड’ कहने पर भड़का पति
इतना ही नहीं, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 के तहत ₹50,000 तक का जुर्माना और 5 साल की सजा का प्रावधान है। इसके साथ प्रशासनिक कार्रवाई भी हो सकती है। जिला प्रशासन और पुलिस चीनी मांझा बेचने वालों पर छापेमारी करती है। पकड़े जाने पर तुरंत गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
नोट : पंतग उड़ाते समय सूती मांझे का उपयोग करें। चीनी मांझा बेचने या उपयोग करने वालों की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या प्रशासन को दें।
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
15 hrs agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
21 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
4 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
4 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
4 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
6 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines