Viral: बीयर टैंक में शख्स ने किया पेशाब, चीन की सबसे बड़ी कंपनी से जुड़ा है मामला

Chinese Man Urinated in Beer Container
विज्ञापन

Chinese Man Urinated in Beer Container: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति बियर टैंक में पेशाब करते दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो चीन के बड़े बीयर उत्पादक कंपनी त्सिंगताओ की है। गुरुवार को वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई हैरान है और ये सोचने पर मजबूर है कि जिस बियर को लोग मौज-मस्ती के लिए पीते हैं, उससे बनाने की प्रक्रिया इतना घटिया है।

कंपनी कर रही है मामले की जांच

वीडियो वायरल होने के बाद कंपनी ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। त्सिंगताओ ब्रूअरी ने एक बयान में कहा कि वह वीडियो की जांच कर रही है। कंपनी ने ये भी बताया है कि यह मामला उसके “ब्रूअरी नंबर 3” से संबंधित है। यह प्लांट शेडोंग प्रांत के शहर पिंगडू में है। इसके साथ ही त्सिंगताओ ने कहा, स्थानीय अधिकारी भी अपनी जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन

कंपनी ने ये भी कहा कि वर्तमान में, माल्ट के इस बैच को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। हमारी कंपनी उत्पाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रबंधन प्रयासों को बढ़ाना जारी रखती है और उपभोक्ता पर्यवेक्षण का स्वागत करती है।

सबसे बड़ी बीयर उत्पादक कंपनी है त्सिंगताओ

त्सिंगताओ चीन के सबसे बड़े और सबसे अधिक निर्यात किए जाने वाले बीयर ब्रांडों में से एक है। आमतौर पर यह कंपनी अपने लेगर के लिए जाना जाता है। घरेलू बाजार में इसकी अनुमानित 15% हिस्सेदारी है।

पुलिस ने व्यक्ति को किया गिरफ्तार

राज्य के स्वामित्व वाले आउटलेट नेशनल बिजनेस डेली ने बताया कि जो व्यक्ति वीडियो में पेशाब करता हुआ दिखाई दे रहा है और जिस व्यक्ति ने घटना को फिल्माया है, दोनों को पिंगडू शहर में पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

पिंगडू मार्केट अथॉरिटी ने कहा कि वह पेशाब करने वाले वीडियो की जांच कर रही है। इसमें कहा गया, “एक बार सत्यापित होने के बाद, हम इसे कानून और नियमों के अनुसार गंभीरता से संभालेंगे।”

विज्ञापन

कहा ये भी जा रहा है कि पेशाब करने वाला व्यक्ति कंपनी के कर्मचारी नहीं है और वे इस वीडियो को शराब की भठ्ठी के बाहर शूट किया है।

कंपनी पर पड़ा असर

व्यक्ति द्वारा शराब के टैंक में पेशाब करने वाला वीडियो वायरल (Chinese Man Urinate in Beer Container Viral Video) होने के बाद कंपनी के शेयर में भारी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार की शुरुआत में शंघाई एक्सचेंज पर त्सिंगताओ का शेयर मूल्य लगभग 6.75% गिरकर 75.60 युआन पर आ गया था। हालांकि, दोपहर लगभग 1.15% की शुद्ध गिरावट के साथ 80.14 युआन पर वापस आ गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ