हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chin पर रखे 150 वाइन ग्लास, शख्स ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

Guinness World Records : एक शख्स ने अपनी ठोड़ी पर 150 वाइन ग्लास बैलेंस कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वीडियो में देखें कैसे बनाया यह अद्भुत रिकॉर्ड!

विज्ञापन

Guinness World Records : आप एक बार में कितने ग्लास उठा सकते हैं? दो, चार, छह या दस? एक शख्स ने इस आंकड़े से कई गुना अधिक वाइन ग्लास उठाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। शख्स का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हाथ नहीं बल्कि अपनी ठोड़ी (चिन) के सहारे सैकड़ों वाइन ग्लास उठाता दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही इस शख्स ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम भी दर्ज करवा लिया है।

चीन के रहने वाले सन चाओ यांग ने हाल ही में कमाल कर दिया। अब उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। सन चाओ यांग ने अपनी ठोड़ी पर 150 वाइन ग्लास को संतुलित करने में सफलता हासिल की है। उनके इस रिकॉर्ड बनाने का वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।

Chin के सहारे संभाला 150 वाइन ग्लास

वीडियो में देखा जा सकता है कि सन चाओ यांग स्टेज पर खड़े हैं और उन्होंने एक रॉड के सहारे एक बड़े प्लेट को अपनी ठोड़ी पर संतुलित किया हुआ है। प्लेट में 150 वाइन की ग्लास रखी हुई हैं। जैसे ही तय अवधि पूरी हुई और वह रिकॉर्ड बनाने में सफल हुए तो उन्होंने ग्लास से भरे प्लेट को नीचे उतारने की कोशिश की। इस दौरान संतुलन बिगड़ गया और ग्लास टूट गए।

विज्ञापन

यहां देखें वीडियो

वायरल हो रहा वीडियो

हालांकि, इससे पहले ही सन चाओ यांग ने अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज कर लिया था। सोशल मीडिया पर सन चाओ यांग का वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ लोगों के कमेंट्स मजाकिया हैं तो कुछ उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : क्या अब अमेरिका नहीं, चीन चलाएगा दुनिया? 5 पॉइंट्स में समझें सबकुछ

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि सन चाओ यांग हाथों से अधिक चिन पर संतुलन बना लेते हैं। हाथों से पकड़ते ही उन्होंने सारे ग्लास तोड़ दिए। एक अन्य ने लिखा कि लोग किस-किस तरह के रिकॉर्ड बना रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि चिन पर 150 से अधिक ग्लास को रखकर संतुलन बनाना वाकई बहुत मुश्किल काम है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola