Dog Earned Rs 23 Lakhs in Three Days : इंसान कुछ रुपयों के लिए दिन रात मेहनत करता है। कई लोग तो मेहनत के हिसाब से सैलरी भी नहीं पाते हैं लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक कुत्ता महज तीन दिन में लाखों रुपये कमा लिया। कुत्ते की कमाई और उसका तरीका सुनकर हर कोई हैरान हैं कि आखिर कोई कुत्ता इतनी अच्छी कमाई कैसे कर सकता है? आइये जानते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी।
मामला चीन का है. यहां का एक कुत्ता दुनिया भर में चर्चाओं में बना हुआ है। इस कुत्ते ने केवल तीन दिनों में 200,000 युआन (यूएस $ 27,000) (27 लाख रुपये) तक की कमाई की है। हस्की प्रजाति का यह कुत्ता कुली का काम करता है, जिसे हकीमी नाम से जाना जाता है। इस कुत्ते को दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत के लोकप्रिय पर्यटक शहर लिजिआंग में एक होमस्टे के मालिक जू ने पाला हुआ है।
हकीमी के मालिक जू ने बताया कि जब हकीमी हमारे घर आया तो वह बहुत एक्टिव था। पिछले साल अप्रैल में जब उसे खेलने के लिए बाहर ले गया और उसे ट्रॉली की कोशिश करने लगा। मैं यह देखकर चौंक गया कि उसने तुरंत सीख भी लिया।मैंने कभी उसे ट्रेनिंग नहीं दी। शुरुआत में वह गिर जाता था या लोगों से टकरा जाता था लेकिन धीरे-धीरे उसमें काफी सुधार आया और अब वह एक्सपर्ट बन गया है। अब वह घर के सामान का भी नुकसान नहीं करता क्योंकि उसकी उर्जा बाहर ही खत्म हो जाती है।
यह भी पढ़ें : विदेश में Shehnaaz Gill ने फॉलो किया भारत का ट्रेंड, Kaali Activa गाने पर लगाए ठुमके
मालिक का कहना है कि हकीमी को वास्तव में काम करना बहुत पसंद है और वह इसे लेकर उत्साहित रहता है। जब भी वह ट्रॉली खींचना शुरू करता है तो वह उत्साहित हो जाता है। ऐसा लगता है कि जैसे वह खेलने के लिए बाहर जा रहा है। हकीमी लगभग 200 मीटर की दूरी तक ट्राली खींचता है और इससे उसने केवल तीन दिनों में 23 लाख रुपये कमाए हैं।
यह भी पढ़ें : कितने करोड़ की मालकिन हैं सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा, जानें परिवार में कौन-कौन?
कैसे होती है कमाई?
दरअसल जू का होम स्टे है और वहां रुकने वाले गेस्ट के अनुरोध में हकीमी सामान ढोने का काम करता है। हकीमी आमतौर पर दिन में तीन से छह बार ट्राली के जरिए सामान ढोता है। होमस्टे के लगभग 80 प्रतिशत मेहमान हकीमी की अनूठी सेवा के कारण ही वहां रहना पसंद करते हैं। हकीमी सोशल मीडिया पर भी पॉपुलर हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल होते हैं लगभग सभी वीडियो को दस लाख से एक करोड़ तक व्यूज मिलते हैं और इस तरह उसने सिर्फ तीन दिन में 200,000 युआन (23 लाख) की कमाई कर ली है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines