एक चीनी क्रेन कंपनी ने अपने कर्मचारियों को साल के अंत में बोनस के रूप में 11 मिलियन डॉलर, लगभग 95 करोड़ रुपये की पेशकश की है। हालांकि कंपनी की शर्त बस इतनी सी है कि आप जितना गिन सकते हैं उतने पैसे घर ले जाएं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
चीन की कंपनी का खास बोनस
हम हेनान माइनिंग क्रेन कंपनी लिमिटेड की बात कर रहे हैं, जिसने लगभग 95 करोड़ की नकद राशि टेबल पर रखी और कर्मचारियों को अपना बोनस लेने के लिए कहा। हालांकि कर्मचारियों के पास अपने साल के अंत के बोनस को मैक्सिमम करने के लिए 15 मिनट थे।
सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो
बता दें कि इस वीडियो को सबसे पहले Douyin और Weibo जैसी चीनी सोशल मीडिया साइटों पर शेयर किया गया था। हालांकि बाद में यह वीडियो अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहुंच गया। वायरल क्लिप में एक बड़ी सी टेबल पर ढेर सारे पैसे रखे हुए थे; कर्मचारी जितना संभव हो सके उतना पैसा निकालते हुए दिखाई दे रहे थे। एक कर्मचारी ने दिए गए समय में 100,000 युआन, लगभग 12.07 लाख रुपये कलेक्ट किए। वीडियो के साइड नोट में लिखा था कि हेनान कंपनी अपने साल के अंत के बोनस के लिए लाखों रुपये दे रही है। कर्मचारी जितना गिन सकते हैं उतना नकद घर ले जा सकते हैं।
वीडियो पर आए कई कमेंट
इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान और खुश दिखे। कुछ ने इस कॉन्सेप्ट की आलोचना भी की, जबकि कुछ ने कंपनी की उदारता की सराहना की। एक यूजर ने कहा कि यह वास्तव में प्रेरणादायक और शानदार है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि आप इस सर्कस एक्ट के बजाय वर्कर्स के खातों में सीधे क्रेडिट कर सकते हैं। यह अपमानजनक है। एक यूजर ने मजाक बनाते हुए कहा कि यह क्या स्क्विड गेम है?
यह भी पढ़ें – सोचा न था ऐसे छूटेगा साथ… प्लेन-हेलीकॉप्टर क्रैश में पत्नी को खोने वाले शख्स का छलका दर्द
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
6 hrs ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
1 day agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 day ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
8 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
10 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines