अपमान का ऐसा बदला कौन लेता है भाई! महिला ने स्टोर के कर्मचारियों को ऐसे सिखाया सबक

Bizarre News In Hindi : एक महिला ने एक फेमस स्टोर के कर्मचारियों से बदला लेने के लिए 70 लाख रुपये से अधिक कैश लेकर शॉपिंग करने पहुंच गई। पढ़ें इसके बाद क्या हुआ।

Louis Vuitton

Bizarre News In Hindi : फेमस ब्रांड के स्टोर में शॉपिंग करने गई महिला के साथ कर्मचारियों ने अच्छा व्यवहार नहीं किया। इसके साथ ही कर्मचारियों ने उसे पुराने सामान दिखाए, जिससे वह अपमानित महसूस कर रही थी। महिला ने इसका बदला लेने की ऐसी योजना बनाई, जिसे दुकान के कर्मचारी जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। महिला के बदला लेने की कहानी सुनकर हर कोई हैरान है।

विज्ञापन

चीन की महिला का दावा है कि एक फेसम स्टोर के कर्मचारियों से दो घंटे में 600,000 युआन ( 70 लाख रुपये से अधिक) नकद गिनवाए, इसके बाद बिना कुछ खरीदे ही वापस चली गई। महिला ने कहा कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे बदला लेना था। घटना चोंगकिंग के स्टारलाइट प्लेस शॉपिंग सेंटर में हुई। महिला जून में कपड़ों की खरीदारी करने के लिए इस स्टोर में पहली बार गई थी।

विज्ञापन

स्टोर में महिला को किया था अपमानित

महिला का कहना है कि जब उसने पानी मांगा तो स्टाफ ने अनदेखा कर दिया। खरीदने के लिए पुराना सामान दिखाया। नाराज होकर महिला ने लग्जरी ब्रांड के हेडऑफिस में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद महिला ने खुद ही बदला लेने की योजना बनाई।

विज्ञापन

70 लाख कैश लेकर स्टोर पहुंची महिला

महिला अपने दोस्तों के साथ 70 लाख रुपये से अधिक कैश लेकर स्टोर में गई और कपड़े देखने के बाद कर्मचारियों को नोट गिनने के लिए दे दिए। करीब दो घंटे तक स्टोर के कर्मचारी नोट गिनते रहे। जब वे नोटों की गिनती कर चुके, तभी महिला ने कहा कि अब मेरा मन बदल गया है।

विज्ञापन

दो घंटे बाद जब नोटों की गिनती हो गई तब महिला ने स्टाफ से कह दिया कि अब वह खरीददारी नहीं करना चाहती है। महिला ने कहा कि उसका मन बदल गया है। उसने नोटों से भरे अपने बैग को लिया और वहां से चली गई। महिला ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस कहानी को शेयर किया, जिसके बाद लोगों ने इसे साल का सबसे ‘संतोषजनक’ बदला करार दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ