ज्यादा बच्चे पैदा करने पर मिलेगा ज्यादा फायदा, इस देश ने लागू की नई पॉलिसी

चीन ने बर्थ रेट को बेहतर करने के लिए सरकार ने नई पॉलिसी बनाई है, जिसमें कपल को ज्यादा बच्चे पैदा करने पर ज्यादा सरकारी फायदे मिलेंगे।

kids

kids

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है प्लान?

स्टेट काउंसिल ने एक 13-प्वाइंट प्लान बनाया है, जिसमें चाइल्डकैअर सर्विस, शिक्षा, आवास और रोजगार सहायता को बढ़ाना और चाइल्ड बर्थ असिस्टेंट प्रोग्राम को बढ़ावा देना शामिल है। सरकारी चाहती है कि एक ऐसा सामाजिक माहौल बनाया जाए, जो बच्चों के पालन-पोषण को प्रोत्साहित करे। इसमें चाइल्ड बर्थ सब्सिडी सिस्टम में सुधार करना एक जरूरी कदम माना जा रहा है।

इसके अलावा ही काउंसिल शादी और पेरेंटिंग के लिए भी एक नए कल्चरल अप्रोच की भी वकालत कर रहा है। काउंसिल का मानना है कि सही उम्र में शादी करना जरूरी है। इसके साथ ही अपनी पेरेंटिंग रिस्पांसिबिलिटी को निभाने पर भी काउंसिल जोर दिया गया है।

मिलेंगे कई फायदे

इस योजना के तहत बेहतर मैटरनिटी बेनिफिट्स, एक्सटेंडेड मैटरनिटी लीव, सब्सिडी और बच्चों के लिए बेहतर हेल्थ सर्विस दी जाएंगी। इसके साथ ही लोकर गवर्नमेंट से कहा जाएगा कि वे चाइल्ड केयर सेंटर्स के लिए बजट अलॉट करें और इन सर्विस को टैक्स फ्री करें।

विज्ञापन

बता दें कि फिलहाल चीन की जनसंख्या 1.4 बिलियन है, पिछले साल इसकी बर्थ रेट रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई थी। ऐसे में ये देख बुजुर्गों की आबादी से चिंतित है, क्योंकि चीन में बड़ी संख्या में बुजुर्ग नागरिक हैं।

2023 में, चीन में लगभग 300 मिलियन लोग 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के थे। यह नंबर इस देश की कुल जनसंख्या का लगभग 21.1% था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ