सावधान! नया अंडरवियर पहनकर हो सकते हैं प्रेग्नेंट? महिला ने मांगा कंपनी से जवाब

Viral News: शहरों में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन बढ़ा है, आॉनलाइन आप हर किसी चीज को घर बैठे मंगा सकते हैं। चीन में भी एक महिला ने आॉनलाइन शॉपिंग की जिसके बाद उसने एक ऐसा दावा कर दिया है जिससे कंपनी का भी दिमाग चकरा गया।

China Viral News

Viral News: चीन की साइंस लैब से कई नई बीमारियां का पैदा होना तो आजतक आपने सुना ही होगा। इस बार चीन में बच्चे पैदा करने के लिए भी नई तकनीक आ गई है। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि एक चीनी महिला ने दावा किया है। ओडिटी सेंट्रल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक महिला ने ऑनलाइन अंडरवियर खरीदा, जिसको लेकर उसने दावा किया कि इसे पहन कर उसकी बेटी प्रेग्नेंट हो गई है। ये दावा किसी को भी बेतुका लग सकता है। इस महिला के दावे पर कंपनी भी एकदम हटकर जवाब दिया है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर महिला का ये दावा काफी वायरल हो रहा है। बेटी के प्रेग्नेंट होने का दावा करने वाली महिला ने इसको लेकर अंडरवियर बनाने वाली कंपनी से स्पष्टीकरण भी मांगा है। कंपनी ने महिला को जवाब भी दिया, कि जो आप कह रही हैं वो मुमकिन नहीं है, लेकिन महिला मानने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन

दावे पर कंपनी का क्या था रिएक्शन

ऑनलाइन खरीदे अंडरवियर को पहनने से लड़की के प्रेग्नेंट होने के दावे पर कंपनी ने महिला को जवाब दिया। कंपनी ने कहा कि आप जो कह रही हैं वो किसी तरह से भी नॉर्मल नहीं है। जब महिला नहीं मानी तो उन्होंने कहा हमारी कंपनी में सिर्फ औरतें ही काम करती हैं, और जो मालिक हैं उन्होंने अपनी नसबंदी करवा ली है। इस केस से कंपनी का कोई हाथ नहीं है। कंपनी को डर था कि ये महिला कहीं इस कहानी को दुनिया के सामने ना ले आए इसलिए ही कस्टमर केयर पर महिला से हुई बातचीत को कंपनी से शेयर कर दिया।

विज्ञापन

अटेंशन चाहती है महिला

कंपनी ने महिला की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि वो महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रह चुकी है। इस तरह का दावा करके वो शायद अटेंशन लेना चाहती है। कंपनी के CEO ने अपने बिजनेस के लिए इस तरह के दावों को खतरनाक बताया है। उनका कहना है कि इस तरह के दावों से बिजनेस पर बुरा असर पड़ता है। लोगों का कंपनी के ऊपर से भरोसा उठता है।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट

कंपनी के स्क्रीनशॉट शेयर करने के बाद से लोगों ने इसपर कमेंट करने शुरू कर दिए। एक ने लिखा कि लड़की ने ये अपनी मां की डांट से बचाव का तरीका निकाला है। दूसरे यूजर ने लिखा ये लड़की शायद किसी पब्लिक पूल में तैरने से प्रेग्नेंट हुई हो गई होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ