अब कॉलेज में स‍िखाया जाएगा रोमांस! इस देश ने आख‍िर क्‍यों शुरू की लव एजुकेशन

एशिया का ये देश अपनी घटती जन्म दर को लेकर काफी परेशान नजर आ रहा है। ऐसे में देश ने लव एजुकेशन को यूनिवर्सिटी में प्रमोट करना शुरू कर दिया है।

Love Education, Image - ChatGPT

Love Education, Image - ChatGPT

विज्ञापन
Advertisment

घटती जनसंख्या है कारण

यह पहल ऐसे समय में की गई है जब चीन लगातार दूसरे साल जनसंख्या में गिरावट का सामना कर रहा है। इससे सरकारी रिसोर्स और इकोनॉमी पर बुजुर्गों की आबादी के प्रभाव को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं।

बता दें कि लगभग 1.4 बिलियन यानी 140 करोड़ की आबादी के साथ, चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी का खिताब रखता है, लेकिन यहां बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में सरकार का मानना ​​है कि कॉलेज के छात्र, जो भविष्य में देश की जनसंख्या के विकास में जरूरी भूमिका निभाएंगे।  रिश्तों, विवाह और परिवार पर उनके विचारों को बदलने की जरूरत है।

Love Education

Love Education

विज्ञापन

एक न्यूज पेपर की रिपोर्ट में बताया कि कई युवा अब रोमांटिक रिश्तों को आगे बढ़ाने में हिचकिचाते हैं। ऐसे में कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज को विवाह और लव एजुकेशन करिकुलम देने की जरूरत है। इस प्रयास का उद्देश्य विवाह और बच्चे पैदा करने के आसपास एक अनुकूल सांस्कृतिक माहौल को बढ़ावा देना है।

रोमांटिक रिश्तों से दूर रहते हैं युवा

कुछ समय पहले ही एक सर्वे किया गया है, जिसमें बताया गया कि लगभग 57% कॉलेज के छात्र रोमांटिक रिश्तों में शामिल नहीं होना चाहते हैं।  इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि उन्हें एजुकेशनल रिस्पांसिबिलिटी और पर्सनल रिश्तों को एक साथ बैलेंस करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वे इस तरह के रिश्तों से बचने की कोशिश करते हैं। अब देखना ये है कि क्या सरकार का ये प्रयास स्थिति में कुछ सुधार लाता है या नहीं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ