Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो में मारपीट, लड़ाई-झगड़ा तो आम बात हो चुकी है। ऐसे ना जाने कितने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें दिल्ली की मेट्रो में मारपीट या बवाल होता देखा जा सकता है। कई लोग सोचते हैं कि ऐसा सिर्फ दिल्ली में ही होता है लेकिन ऐसा नहीं है। दुनिया के कई देशों में ऐसी स्थिति देखने को मिलती है। ताजा मामला चीन का है, यहां महिला के साथ मारपीट करने वाले बुजुर्ग को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 65 साल का एक बुजुर्ग मेट्रो में सफर कर रहा था। वह बैठने के लिए सीट खोज रहा था, तभी वह एक महिला के पास पहुंचा और सीट देने के लिए कहा लेकिन महिला ने इससे इनकार कर दिया। महिला का इनकार सुनते ही बुजुर्ग भड़क गया और चलने के लिए हाथ में जो बेंत का डंडा लिया था, उसी से हमला कर दिया। महिला इस हमले में चोटिल हो गई।
बुजुर्ग ने मेट्रो में मचाया बवाल
बुजुर्ग ने भड़कते हुए कहा कि वह अपनी सीट किसी और को दे सकती है लेकिन उसे क्यों नहीं दे रही है? बुजुर्ग ने बेंत को महिला के पैरों के बीच घुसा दिया और उसे अपने हाथों से मुक्का मारा। इसके बाद माहौल बिगड़ गया और बवाल मच गया। बुजुर्ग ने कहा कि पुलिस को बुलाओ, हम पुलिस स्टेशन जाएंगे, तुम यह कह सकती हो कि मैं तुम्हें परेशान कर रहा हूं।
देखें वीडियो
मिली जानकारी के अनुसार, घटना 24 जून को चीन के बीजिंग में हुई। वीडियो वायरल होने के बाद 25 जून को स्थानीय पुलिस ने व्यक्ति को सार्वजनिक व्यवस्था में बाधा डालने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग ने पहले महिला के साथ बहस की, उसके साथ धक्का मुक्की की और फिर उसे थप्पड़ भी जड़ दिया।
यह भी पढ़ें : चलती बस से नीचे गिरी महिला फिर हुआ ‘चमत्कार’; सीसीटीवी में कैद हुई डरावनी घटना; देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर बुजुर्ग का वीडियो देखकर कई लोग उसके व्यवहार की निंदा कर रहे हैं तो कुछ महिला के धैर्य की सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बुजुर्गों के लिए सीटें आरक्षित होती हैं। इसके अलावा कोई अपनी सीट उन्हें ऑफर करता है तो यह उसकी मर्जी है लेकिन बुजुर्गों का हक नहीं है। वह सीट के लिए निवेदन कर सकते हैं लेकिन मारपीट करना कानूनन अपराध है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines