सोना डालो और पैसा पाओ! चीन का ‘गोल्ड ATM’ बना लोगों की पहली पसंद
Author: Mohd Tahleel Chaudhary
Apr 20, 2026 01:09 PM IST
चीन में इन दिनों एक नई तकनीक चर्चा में है, जिसे लोग “गोल्ड एटीएम” कह रहे हैं. यह मशीन बिल्कुल एटीएम जैसी दिखती है, लेकिन इसमें पैसे निकालने की बजाय लोग अपना सोना डालते हैं और बदले में सीधे अपने बैंक खाते में पैसे पा लेते हैं.
चीन के Kinghood Group द्वारा बनाई गई इस मशीन में आप अपने गहने डाल सकते हैं. मशीन अंदर ही अंदर करीब 1200 डिग्री सेल्सियस तापमान पर सोने को पिघलाकर उसकी शुद्धता और वजन की जांच करती है. इसके बाद उसी हिसाब से कीमत तय होती है और करीब 30 मिनट में पैसे आपके अकाउंट में ट्रांसफर हो जाते हैं. इस मशीन में कम से कम 3 ग्राम सोना देना जरूरी है और उसकी शुद्धता 50% से ज्यादा होनी चाहिए.
इतना ही नहीं इस मशीन की बेहद खास बात यह है कि इसमें ज्यादा कागजी प्रक्रिया या लंबी आईडी जांच की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे लोगों को काफी आसानी हो रही है. जिससे लोग जरूरी समय पर या पैसों की जरूरत हो देखते हुए सोने को करीबन 30 मिनट के अंदर पिघला सकते हैं और अपने बैंक बैलेंस को बड़ा सकते हैं.
एक उदाहरण में, एक व्यक्ति ने अपनी 40 ग्राम की चेन मशीन में डाली और उसे करीब 9200 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से लगभग 4.2 लाख रुपये मिल गए, वो भी आधे घंटे के अंदर. चीन में इस मशीन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. कई जगहों पर इसकी बुकिंग पहले से ही फुल हो चुकी है. लोगों को यह तरीका इसलिए भी पसंद आ रहा है क्योंकि इसमें कोई बिचौलिया नहीं होता और धोखा होने का डर भी कम रहता है.
आखिर में, यह “गोल्ड एटीएम” दिखाता है कि टेक्नोलॉजी कैसे रोजमर्रा की जरूरतों को आसान बना सकती है. अगर ऐसी मशीनें दूसरे देशों में भी आती हैं, तो लोगों को अपने गहने बेचने के लिए पारंपरिक तरीकों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और पूरा प्रोसेस ज्यादा पारदर्शी और भरोसेमंद बन सकता है.