China Aquarium Robotic Whale : चीन के चिड़ियाघर में पर्यटकों को धोखा दिए जाने की खबर ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी थी। इसको लेकर चीन की जबरदस्त आलोचना और किरकिरी हुई थी। अब ऐसी ही एक और खबर सामने आई है। यहां एक एक्यूरियम में ‘व्हेल’ मछली दिखाने के नाम पर लोगों को टिकट दिया गया तो सब हैरान रह गए। अंदर गए तो पता चला कि उनके साथ धोखा हो गया है।
क्या है पूरा मामला?
पूरा मामला चीन के शेंजेन में मौजूद जियाओमीशा सी वर्ल्ड का है। इसे पांच साल के बड़े बदलाव के बाद लोगों के लिए खोला गया था। यहां लोगों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण एक “बड़ी शार्क” का प्रदर्शन था। शार्क को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ यहां पहुंचने लगी लेकिन कुछ पर्यटकों ने जब ‘शार्क’ को ध्यान से देखा तो वह सभी हैरान रह गए। दरअसल ये कोई शार्क नहीं बल्कि एक रोबोट था।
व्हेल शार्क को दुनिया की सबसे बड़ी मछली के रूप में जाना जाता है, आमतौर पर इसकी लंबाई 60 फीट से अधिक होती है। इसे देखने को लेकर लोग खूब उत्साहित थे लेकिन उनका उत्साह तब आक्रोश और निराशा में बदल गया, जब उन्होंने पाया कि वह कोई मछली नहीं बल्कि रोबोट है। पर्यटकों ने पाया कि शार्क मछली अंदर से खोखली है और कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान लगे हुए हैं।
दर्शकों को जब पता चला कि उनके साथ धोखा किया जा रहा है तो उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है। वहीं जियाओमीशा सी वर्ल्ड की तरफ से कहा गया कि असली व्हेल शार्क को अपने कब्जे में लेना और उसका व्यापार प्रतिबंधित करते हैं। एक्वेरियम ने कहा कि उसका कभी भी जनता को धोखा देने का इरादा नहीं था और रोबोट शार्क इन नियमों का पालन करने के लिए एक रचनात्मक समाधान था।
यह भी पढ़ें : चीन भी कमाल है! कुत्तों को बना दिया पांडा फिर वसूल लिए पैसे
हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं था जब चीन में नकली जानवरों के जरिए लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया गया है। इससे पहले भी एक चिड़ियाघर में कुत्तों को पांडा की तरह रंग दिया गया था। पर्यटक तब हैरान रह गए जब ‘पांडा’ भौंकने लगा। इस पर भी पर्यटकों ने नाराजगी व्यक्त की थी और इस खबर की चर्चा पूरी दुनिया में हुई थी।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
7 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines